उपचुनाव के बाद अब राज्यसभा चुनाव में भी बिगड़ सकता है BJP का खेल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उपचुनाव के बाद अब राज्यसभा चुनाव में भी बिगड़ सकता है BJP का खेल

NULL

यूपी और बिहार उपचुनाव में भाजपा को करारा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश में तो समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने भाजपा को चारों खाने चित्त कर दिया तो वहीं बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने खेल बिगाड़ दिया। इस हार के बाद भाजपा आगामी 23 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव में परचम लहराने की फिराक में है लेकिन चुनाव से पहले ही भाजपा को झटका लग सकता है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं। यहां भाजपा अपने संख्या बल के आधार पर 10 में से आठ सीटें जीत सकती हैं।

इसके आलावा यूपी में सपा और बसपा भी अपनी एक-एक सीटें जीत सकती हैं। लेकिन भाजपा ने यूपी में अपना नौवां प्रत्‍याशी भी खड़ा किया है।

इस मामले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम अभी से कैसे बता सकते हैं कि अगले राज्यसभा चुनाव में हम भाजपा को वोट देंगे या किसी अन्य पार्टी को। हमने अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं किया है।

हालांकि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष कई बार केंद्र सरकार पर अपनी नाराजगी जाता चुके हैं, इसे देखते हुए ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि वो अंतिम समय में अपना फैसला बदल सकते हैं।

इससे पहले भाजपा के प्रति नाराजगी जताते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम अभी भाजपा के साथ गठबंधन में हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या भाजपा ने राज्यसभा और गोरखपुर तथा फूलपुर लोकसभा सीटों के उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी तय करने से पहले हमसे कोई सलाह ली थी।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।