एडमिरल करमबीर सिंह ने संभाला नौसेना स्टाफ के प्रमुख के रूप में पदभार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एडमिरल करमबीर सिंह ने संभाला नौसेना स्टाफ के प्रमुख के रूप में पदभार

वाइस एडमिरल सिंह करमबीर से छह महीने सीनियर वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने इसके खिलाफ आर्म्ड फ़ोर्सेज़ ट्राइब्यूनल

एडमिरल करमबीर सिंह ने आज नौसेना स्टाफ के प्रमुख के रूप में पदभार संभाल लिया है। एडमिरल करमबीर सिंह एडमिरल सुनील लांबा से पदभार संभालेंगे जो आज रिटायर हो रहे है। कार्यभार संभालने के बाद एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि इंडियन नेवी नित नई ऊंचाईयों को छू रहा है। 
उन्होंने कहा कि नेवी को शक्तिशाली बनाना उनका सबसे प्रमुख उद्येश्य है। उन्होंने कहा, “हमारे पूर्व के नौसेनाध्यक्षों ने नेवी को एक मजबूत आधार दिया है जिसे इसने नई ऊंचाईयों को छुआ है। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं उनके प्रयासों को जारी रखूँ और राष्ट्र को एक नौसेना प्रदान करुँ जो मजबूत, विश्वसनीय और समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा चुनौती को पूरा करने के लिए तैयार हो। 
1559284952 karmveer
वाइस एडमिरल सिंह करमबीर से छह महीने सीनियर वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने इसके खिलाफ आर्म्ड फ़ोर्सेज़ ट्राइब्यूनल में अपील कर रखी है। 29 मई को ट्राइब्यूनल ने ही वाइस एडमिरल सिंह को प्रमुख बनने को लेकर तो हरी झंडी दिखा दी लेकिन यह भी कहा है कि अंतिम फ़ैसला वाइस एडमिरल बिमल वर्मा की अर्ज़ी पर फ़ैसले के बाद ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।