अदिति सिंह पर हमला ‘मोदी-शाह मॉडल’ के तहत हुआ, न्यायिक जांच हो : कांग्रेस  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अदिति सिंह पर हमला ‘मोदी-शाह मॉडल’ के तहत हुआ, न्यायिक जांच हो : कांग्रेस 

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में रायबरेली से अपनी विधायक अदिति सिंह के वाहन पर ‘भाजपा

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में रायबरेली से अपनी विधायक अदिति सिंह के वाहन पर ‘भाजपा के गुंडों’ द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगाया और कहा कि इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि यह घटना ‘मोदी-शाह मॉडल’ और उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को दिखाती है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में भाजपा के गुंडों ने हमारी विधायक अदिति सिंह पर जानलेवा हमला किया। यह घटना ‘मोदी-शाह मॉडल’ को दिखाती है। यह मॉडल पश्चिम बंगाल में भी दिखा और रायबरेली में भी दिखा। वैसे इस मॉडल के आठ-नौ दिन बचे हुए हैं।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि इस घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए।

खेड़ा ने सवाल किया कि जब उत्तर प्रदेश में विधायक सुरक्षित नहीं है तो फिर आम लोगों की क्या हालत होगी? उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए खेड़ा ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। अजय सिंह बिष्ट (योगी) पूरे देश में प्रचार कर रहे हैं, लेकिन अपना राज्य संभाल नहीं पा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के लोग हिंसा के जरिए दुनिया भर में क्या संदेश दे रहे हैं? भारत का लोकतंत्र सफल माना जाता है। अब क्या वो यह संदेश दे रहे हैं कि यह लोकतंत्र विफल हो रहा है?’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।