LIVE : लोकसभा चुनाव नतीजे 2019, म.प्र. और छत्तीसगढ़ में भाजपा की बड़ी जीत, कांग्रेस का बुरा हाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

LIVE : लोकसभा चुनाव नतीजे 2019, म.प्र. और छत्तीसगढ़ में भाजपा की बड़ी जीत, कांग्रेस का बुरा हाल

मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना आज सुबह आठ बजे सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू

भोपाल :  मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना आज सुबह आठ बजे सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गयी। राज्य में लोकसभा सीटों के अलावा छिंदवाड़ विधानसभा उपचुनाव के लिए भी मतगणना हो रही है, जहां से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है। 
LIVE UPDATE :-

-सागर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी राजबहादुर सिंह ने कांग्रेस के प्रभु सिंह ठाकुर को 3,05,542 मतों के अंतर से हराया। 

-टीकमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक ने कांग्रेस की किरण अहिरवार को 3,48,059 मतों के अंतर से पराजित किया। 

-जबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी एवं मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने कांग्रेस के विवेक तन्खा को 4,54,744 मतों के बड़े अंतर से हराया। 
-राजगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी रोडमल नागर ने कांग्रेस की मोना सुस्तानी को 4,31,019 मतों के अंतर से हराया। 
-खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान ने कांग्रेस के अरूण यादव को 2,73,343 मतों के अंतर से हराया। 
-देवास लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोलंकी ने कांग्रेस के प्रहलाद सिंह टिपानिया को 3,72,249 मतों के अंतर से हराया। 

-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में बीजेपी की बड़ी जीत। कांग्रेस बुरी तरह फेल हो गई है। मध्य प्रदेश में बीजेपी को 28 सीटें मिली हैं। कांग्रेस केवल एक ही सीट जीत पाई। वहीं छत्तीसगढ़ में 11 में से 9 सीटें बीजेपी ने जीती। जबकि कांग्रेस 2 ही सीटों पर जीत हासिल कर सकी। 

-मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार विवेक बंटी साहू को 25,837 मतों के अंतर से पराजित किया। 

-दल का नाम    विजयी   आगे      कुल सीटें
 भाजपा             18               9           28                                                                         
 कांग्रेस              1                 0             28
-मतगणना केंद्र में भाजपा के उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर और कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह साथ- साथ । 
1558617094 digvijay singh
-रुझान आ रहे हैं, कांग्रेस के सभी दिग्गज दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, मीनाक्षी नटराजन आदि पीछे चल रहे हैं। एक अच्छी खबर सिर्फ छिंदवाड़ा से कांग्रेस के लिए आ रही है। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नकुलनाथ दूसरा चक्र पूरा होने पर भाजपा उम्मीदवार नाथन शाह से 5000 हजार वोटों की बढ़त बनाए हुए थे, वहीं विधानसभा के उपचुनाव में मुख्यमंत्री कमलनाथ भाजपा उम्मीदवार विवेक साहू से 8000 वोटों से आगे चल रहे थे। 
-मध्य प्रदेश के गुना से कांग्रेस उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया लगभग 115232 वोटों से पीछे चल रहे हैं. बीजेपी के उम्मीदवार कृष्ण पाल सिंह 502957 वोटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।  
-मध्य प्रदेश के बालाघाट सीट से बीजेपी उम्मीदवार डॉ धल सिंह बिसन 146997 वोटों से आगे चल रहे हैं. बेतुल से भी बीजेपी उम्मीदवार दुर्गा दास 345992 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-पूर्व मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता के लिए ईश्वरीय चमत्कार बताया है। उन्होंने कहा इस चुनाव से देश में नई राजनीति का उदय हुआ है। क्षेत्रवाद, जातिवाद और पंथवाद इस चुनाव से मिट गया। सारा देश एक साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीछे खड़ा हो गया। उन्होंने आगे कहा, मोदी जी जनता की श्रद्धा हैं, आस्था हैं और ईश्वरीय चमत्कार हैं। सबका साथ सबका विकास उनका मूल मंत्र है और सारा देश उनके पीछे खड़ा हो गया। 
-मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार के पी यादव को बढ़त, ज्योतिरादित्य सिंधिया 42 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। 
-भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर बोली निश्चय मेरी विजये होगी, मेरी विजये में धर्म के विजयी होगी , अधर्म का नाश होगा। मै भोपाल की जनता का आभार व्यक्त करती हू। 
1558593117 thakur12003
-मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 28 सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है।  कांग्रेस के खाते  में सिर्फ 1 सीट 
-कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया 18000 वोटों से पीछे चल रहे हैं. बीजेपी प्रत्याशी के पी यादव ने जबरदस्त बढ़त से आगे। 
-रीवा में बीजेपी 4888 मतों से आगे चल रही है।  वहीं, खजुराहो लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी विष्णुदत्त उर्फ बीड़ी शर्मा 142756 वोटों से आगे चल रहे हैं।  इसके अलावा राजगढ़ से बीजेपी के रोडमल नागर 178543 वोटों से आगे चल रहे हैं।  
-बीजेपी राज्य की 18 सीटों पर आगे चल रही है। वही मध्य प्रदेश में 11 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। 
-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता आने बाद भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। आ रहे रुझानों में बीजेपी 9 सीटों पर आगे दिखाई दे रही है। जबकि कांग्रेस 2 सीटों ही है।   
-भोपाल लोकसभा सीट से  साध्वी प्रज्ञा ठाकुर आगे चल रही है. उन्हें 4 हजार वोट से जाएदा बढ़त मिली है।  
-गुना सीट से बीजेपी के प्रत्याशी के पी यादव के सामने ज्योतिरादित्य सिंधिया 300 वोट से पीछे चल रहे है।  
-छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ आगे चल रहे हैं।  
-मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी आगे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के शुरुआती रुझान में भाजपा आगे दिखाई दे रही है। पिछड़ रही है कांग्रेस।  
-पत्नी अमृता के साथ काउंटिंग सेंटर पहुंचे दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पत्नी अमृता के साथ काउंटिंग सेंटर पहुंचे दिग्विजय सिंह।  इस बार दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर हैं।   
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार 51 जिला मुख्यालयों पर बनाये गये 51 मतगणना स्थलों पर कुल 292 मतगणना कक्षों में मतगणना हो रही है। मतगणना स्थलों पर पहले डाक मतपत्र की गिनती होगी। डाक मतपत्र अधिक होने के कारण उनकी गणना के लिये अलग से 19 कक्ष बनाये गये हैं।
1558580388 loksabha election
 ईवीएम के मतों की गिनती के लिये प्रदेश में कुल 292 कक्ष बनाये गये हैं। इनमें से 124 कक्ष में 7 टेबल, 164 कक्ष में 14 टेबल और 4 कक्ष में 21 टेबल (कटनी जिले में) लगाई गई हैं। डाक मतपत्र की गणना के लिये बनाये 19 मतगणना कक्ष सहित कुल 311 कक्षों में कुल 3 हजार 409 टेबल लगाई गई हैं। मतगणना के लिए सबसे अधिक 27 राउंड इंदौर में होंगे। माना जा रहा है कि प्रारंभिक रुझान मतगणना के दो तीन घंटों के अंदर मिलना प्रारंभ हो जाएंगे और दोपहर बाद तक तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाने की उम्मीद रहेगी। 
राज्य में लोकसभा की कुल 29 सीट हैं और वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मात्र दो सीटों छिंदवाड़ और गुना में ही विजय हासिल कर सकी थी। शेष 27 सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया था। हालाकि बाद में रतलाम सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस विजय हासिल करने में सफल रही थी। इस तरह राज्य में 26 सीट भाजपा और शेष तीन कांग्रेस के कब्जे में हैं।
 मतगणना की गति तेज होने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के कई दिग्गजों के भाज्ञ के फैसले की तस्वीर दोपहर बाद तक साफ होने लगेगी। राज्य में भाजपा की ओर से मुरैना सीट से केंद्रीय मंत्री नरेंद सिंह तोमर, टीकमगढ़ से वीरेंद, कुमार, दमोह से पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, मंडला से पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भोपाल से पार्टी प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और जबलपुर से पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह की किस्मत दाव पर लगी है।
 
वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल प्रत्याशी दिग्विजय सिंह, गुना से पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया, खंडवा से पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, रतलाम से पूर्व केंद्रीय कांतिलाल भूरिया, सीधी से वरिष्ठ नेता अजय सिंह, जबलपुर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता विवेक तन्खा, मंदसौर से युवा नेत्री मीनाक्षी नटराजन के भाज्ञ का फैसला भी आज होगा। इसके अलावा कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ से मुख्यमंत्री के पुत्र नकुलनाथ की किस्मत का फैसला भी होगा, जो अपने अपने पिता की राजनैतिक विरासत संभालने के लिए चुनावी रण में हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अंतर्गत जिस मतगणना कक्ष में डाक मतपत्रों की गणना हो रही है, वहां पर ईवीएम में दर्ज मतों की गणना डाक मतपत्रों की गणना प्रारंभ होने के 30 मिनिट बाद प्रारंभ की जायेगी। 
शेष मतगणना कक्षों में ईवीएम की मतगणना निर्धारित समय सुबह 8 बजे प्रारंभ हो गयी। सभी ईवीएम की मतगणना पूरी होने के बाद हर विधानसभा क्षेत्र के 5 वीवीपैट को रैण्डम पद्धति से चुनकर उनकी पर्चियों की गणना की जायेगी। इन पाँच वीवीपैट की पर्चियों की गणना क्रमबद्ध तरीके से (एक के बाद एक) की जायेगी। मतगणना स्थल पर त्रि-चक्रीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिये समस्त मतगणना स्थल पर कुल 9 हजार सुरक्षा कर्मी तैनात किये गये हैं। 
मतगणना परिसर, स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक ईवीएम मशीन के लाने-ले जाने वाले मार्ग एवं मतगणना कक्ष में कुल 1800 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। मतगणना की वेबकासि्टंग नहीं की जा रही है। मतगणना के लिये 913 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाये गये हैं। प्रत्येक मतगणना टेबिल पर एक मतगणना सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक, एक माइक्रो आब्जर्वर एवं एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नियुक्त किया गया है। मतगणना कार्य के लिये कुल 15 हजार कर्मचारी नियुक्त किये गये हैं। मतगणना के प्रत्येक चरण के परिणामों की जानकारी के लिये‘वोटर हेल्प लाइन’मोबाइल एप तैयार किया गया है। प्रदेश की कुल 29 संसदीय सीटों के लिए चार चरणों में मतदान हुआ था। राज्य में लगभग साढ़ चार करोड़ मतदाताओं में से औसतन 71 प्रतिशत ने वोट डाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + twenty =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।