LIVE लोकसभा चुनाव 2019 : महाराष्ट्र - पार्थ पवार हारे , भाजपा - शिवसेना 13 सीट जीते , 28 पर आगे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

LIVE लोकसभा चुनाव 2019 : महाराष्ट्र – पार्थ पवार हारे , भाजपा – शिवसेना 13 सीट जीते , 28 पर आगे

अधिकारियों ने बताया कि मतों की गिनती से संबंधित जानकारी और रुझान ceo.maharashtra.gov वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। यह

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरू हो गई, वहीं सभी 48 सीटों के रुझान प्राप्त हो गए हैं। और शाम तक अंतिम परिणाम घोषित होने की संभावना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य में चार चरणों में कराए गए चुनाव में कुल 98,430 ईवीएम का इस्तेमाल किया गया था। 
LIVE UPDATES :

-अब तक राज्य की 16  लोकसभा सीटों के परिणाम घोषित हुये हैं जिनमें 5 सीट भाजपा और 8 शिवसेना के खाते में गयी हैं। शेष 41 सीटों में से भाजपा 18 पर और शिवसेना 10 पर आगे है। पिछले चुनाव में भाजपा के खाते में 23 और शिवसेना के खाते में 18 सीटें गयी थीं। इस बार भी वही स्थिति बनती दिख रही है। 
-हालाँकि, केंद्रीय मंत्री एवं शिवसेना उम्मीदवार अनंत गीते रायगढ़ से अपनी सीट नहीं बचा सके। राकांपा के तटकरे दत्तात्रेय ने उन्हें 31,438 मतों से हारा दिया। इस सीट पर पिछली बार वह मात्र 2,110 मतों से विजयी रहे थे। 
-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) चार सीटों पर, कांग्रेस एक पर और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुलसमीन एक सीट पर आगे है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को बढ़त प्राप्त है। 
-प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा की हिना गावित ने नांदुड़बर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के.सी। पाडावी को 95,629 मतों से हरा दिया। नागपुर से केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा उम्मीदवार नितिन गडकरी एक लाख 95 हजार से अधिक मतों की बढ़त बना चुके हैं। 
-केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार हंसराज अहीर चंद्रपुर से कांग्रेस के बालूभाऊ उर्फ सुरेश धनोड़कर से करीब 44 हजार मतों से पिछड़ रहे हैं। शिवसेना के आनंदराव अड़सुल निर्दलीय उम्मीदवार नवनीत रवि राणा से करीब 38 हजार मतों से पीछे हैं। 
-बारामती सीट से राकांपा की सुप्रिया सुले करीब एक लाख 55 हजार मतों की बढ़त बना चुकी हैं। बीड से भाजपा की प्रीतम गोपीनाथ मुंडे एक लाख 66 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रही हैं। 
-केंद्रीय मंत्री एवं धुले से भाजपा उम्मीदवार सुभाष राव भामरे करीब दो लाख 27 हजार की बढ़त बना चुके हैं। 
-मुंबई दक्षिण से शिवसेना के अरविंद सावंत कांग्रेस के मिलिंद देवड़ से एक लाख से अधिक मतों से आगे हैं। कांग्रेस की ही उर्मिला मातोंडकर भाजपा के गोपाल शेट्टी से तीन लाख 95 हजार से ज्यादा मतों के बड़ अंतर से पीछे चल रही हैं। 
-मुंबई उत्तर मध्य से कांग्रेस की प्रिया दत्त भाजपा की पूनम महाजन से करीब एक लाख 28 हजार मतों से और मुंबई उत्तर-पश्चिम से कांग्रेस के संजय निरुपम दो लाख 52 हजार से अधिक के अंतर पीछे हैं। सोलापुर से कांग्रेस के सुशील कुमार शिंदे एक लाख 55 हजार से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं।

महाराष्ट्र की रायगड लोकसभा सीट से केन्द्रीय मंत्री व शिवसेना नेता अनंत गीते राकांपा के सुनिल दत्तात्रेय तटकरे से 31,438 वोटों से हारे।
-राकांपा प्रमुख शरद पवार के पौत्र पार्थ पवार महाराष्ट्र की मावल लोकसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। यह उनका पहला चुनाव था। 
-पार्थ पवार राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे हैं। उन्हें शिवसेना के श्रीरंग बर्ने ने 2,15,757 वोटों से हराया। पार्थ को 5,03,375 वोट जबकि सीट से वर्तमान सांसद बर्ने को 7,18,950 मत मिले। 

– मुंबई साउथ सेंट्रल से शिवसेना उम्मीदवार राहुल रमेश शेवाले ने कांग्रेस उम्मीदवार एकनाथ गायकवाड़ को 152139 वोटों से हराया।

– बीजेपी के प्रताप पाटिल चिकालिकर ने नांदेड़ लोकसभा चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को 50 हजार मतों से हराकर विजय दर्ज की है। 

–  नार्थईस्ट मुंबई से बीजेपी कैंडिडेट मनोज कोटक ने जीत हासिल की है।

– बीजेपी उम्मीदवार हिना विजयकुमार गावित ने कांग्रेस उम्मीदवार के सी पदवी से 95629 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

– लोकसभा चुनावों के लिये हो रही मतगणना में महाराष्ट्र से प्राप्त अब तक के रुझान में केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी नेता नितिन गडकरी और सुभाष भामरे आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे और अशोक चव्हाण पीछे चल रहे हैं। 
– बीजेपी-शिवसेना गठबंधन राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से 41 पर आगे चल रहा है जबकि कांग्रेस एक और राकांपा चार सीट पर बढ़त बनाए हुए है। एक सीट पर एआईएमआईएम और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे है। 

– महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने लोकसभा चुनाव 2019 के रुझानों में बीजेपी को 300 से ज्यादा सीटें मिलने के संकेतों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी। 

– लोकसभा चुनाव 2019 के लिए महाराष्ट्र की सभी 48 सीटों के रुझान प्राप्त हो गए हैं। फिलहाल बीजेपी-शिवसेना गठबंधन 41 सीटों पर आगे चल रहा है। 

– महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटों के रुझान प्राप्त हो गए हैं। दोपहर 1 बजे यहां दलीय स्थिति कुछ इस प्रकार है। 

पार्टी          :  जीत  /  आगे  / कुल 

AIMIM       0    /     1  /   1 
बीजेपी       0    /     23  /  23 
कांग्रेस       0    /     1  /   1 
एनसीपी       0    /     3  /   3 
शिवसेना       0    /    20  /   20 
कुल               0    /    48 /   48 

पूर्वाह्न 11.30 बजे तक सभी 48 सीटों के रुझान मिल चुके थे। इनमें पिछली बार 23 सीटें जीतने वाली बीजेपी इतनी ही सीटों पर आगे है जबकि 2014 में 18 सीटें जीतने वाली शिवसेना को 20 सीटों पर बढ़त है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तीन सीटों पर तथा कांग्रेस और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन का उम्मीदवार एक-एक सीट पर आगे है। 
अमरावती से शिवसेना के आनंदराव अड़सुल को निर्दलीय नवनीत रवि राणा से कड़ी टक्कर मिल रही है। अड़सुल मात्र 741 मतों से आगे हैं। केंद्रीय मंत्री और चंद्रपुर से बीजेपी उम्मीदवार हंसराज अहीर करीब एक हजार मतों से पिछड़ रहे हैं।
रायगढ़ से केंद्रीय मंत्री और शिवसेना उम्मीदवार अनंत गीते पाँच हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कांग्रेस के नाना पटोले से 13 हजार से अधिक मतों से बढ़त बनाये हुए हैं। 

– पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे सोलापुर से पीछे हैं, एनसीपी की सुप्रिया सुले बरोटी से आगे हैं।
– मतगणना में सत्तारूढ़ बीजेपी- शिवसेना गठबंधन राज्य की 31 लोकसभा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं जबकि कांग्रेस-राकांपा 16 सीटों पर बढ़त बनाए है, वहीं वंचित बहुजन अघाड़ी एक लोकसभा सीट पर बढ़त बनाए है। 

– महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019:  सुबह 11 बजे की दलीय स्थिति कुछ इस प्रकार है। 
दल का नाम     :    विजयी  /  आगे  /  कुल 

बीजेपी          :        0   /  23      /   23 
निर्दलीय          :        0   /   1        /   1 
NCP           :        0   /   5        /   5 
शिवसेना          :        0   /  19 /   19 
कुल                  :        0   /  48 /   48 

– लोकसभा चुनाव 2019 के लिए महाराष्ट्र की सभी 48 सीटों के रुझान प्राप्त हो गए हैं। अभी बीजेपी 23 सीटों पर आगे चल रही है। 
1558593502 bjp2
– नागपुर सीट से केन्द्रीय मंत्री नितीन जयराम गडकरी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी नाना पटोले से 3,066 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
– बारामती सीट से राकांपा की सुप्रिया सुले बीजेपी की कांचन राहूल कुल से 25,033 वोटों से आगे चल रही हैं। दिवंगत केन्द्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की बेटी एवं बीजेपी प्रत्याशी प्रितम गोपीनाथराव मुंडे बीड लोकसभा सीट से कांग्रेस के बजरंग मनोहर सोनवने से 25,556 वोटों से आगे चल रही हैं। 
– चन्द्रपुर सीट से केन्द्रीय मंत्री एवं बीजेपी प्रत्याशी हंसराज गंगाराम अहीर कांग्रेस के बाळुभाऊ उर्फ सुरेश नारायण धानोरकर से 2,130 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
– जालना सीट से बीजेपी के रावसाहेब दादाराव दानवे कांग्रेस प्रत्याशी औताडे विलास केशवराव से 23,542 वोटों से आगे चल रहे हैं। मुम्बई उत्‍तर मध्‍य सीट से बीजेपी की पूनम महाजन कांग्रेस की प्रिया सुनील दत्त से 23, 039 वोटों से आगे चल रही हैं। 

राकांपा प्रमुख शरद पवार के रिश्तेदार पार्थ पवार महाराष्ट्र की मावल लोकसभा सीट से अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं। 

 राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ शुरुआती रुझान के अनुसार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के मौजूदा सांसद श्रीरंग बर्ने से 1,173 मतों से आगे चल रहे हैं। 
 अजित पवार राकांपा प्रमुख शरद पवार के भतीजे हैं। शिरुर से राकांपा प्रत्याशी अमोल कोल्हे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के मौजूदा सांसद शिवाजी अधलराव पाटिल से 2,890 मतों से आगे चल रहे हैं। 
राज्य के 38 स्थानों में 48 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। उन्होंने बताया, ‘‘ रुझान दोपहर तक आने शुरू होंगे और शाम चार बजे तक परिणाम आ जाएंगे।’’ देश में उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा 48 लोकसभा सीटें महाराष्ट्र में हैं। उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीट हैं। 
राज्य में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को चुनाव हुए। यहां कुल 867 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। अधिकारियों के अनुसार, पालघर और भिवंडी सीट में सबसे ज्यादा 35 राउंड में वोटों की गिनती होगी। इसके बाद भंडारा-गोंदिया और ठाणे में 33 राउंड में और बीड तथा सांगली में 32 राउंड में मतों की गिनती होगी।
एक अन्य अधिकारी ने बताया, ‘‘ वोटों की गिनती करने वाले अधिकारी बिना क्रम के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पांच ईवीएम का चयन वीवीपीएटी जांच के लिए करेंगे और अगर कोई उम्मीदवार खास ईवीएम के चयन की मांग करता है तो ऐसा किया जाएगा और बिना क्रम के चुनी गई वोटिंग मशीन को हटा दिया जाएगा।’’
उन्होंने बताया कि मतों की गिनती से संबंधित जानकारी और रुझान ceo.maharashtra.gov वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। यह जानकारी 1950 टोल फ्री नंबर पर भी उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि मीडिया के लिए राज्य सचिवालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। 
राज्य में चुनाव लड़ने वाले दिग्गज नेताओं में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (नागपुर), हंसराज अहीर (चंद्रपुर), सुभाष भामरे (धुले), अनंत गीते (रायगढ़) महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण (नांदेड़) और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे (सोलापुर) शामिल हैं। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 11 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।