भ्रष्टाचार करने वाले खबरदार फिर करोड़ों जनता ने मोदी को देश का चौकीदार बनाया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भ्रष्टाचार करने वाले खबरदार फिर करोड़ों जनता ने मोदी को देश का चौकीदार बनाया

चुनावी वादे पूरा किये। फिर भी देश की जनता उन्हें दोबारा अपने सिरोमाथे बैठाया और देश के करोड़ों

 पटना : 2019 के चुनाव में बिहार और देश का वोटर अपना मत गुमनाम रखे हुए था। नरेन्द्र मोदी ने चौकीदार के रूप में पूरे देश में चुनाव लड़ा। उनके इस ऐतिहासिक जीत से देश और बिहार में यह साबित होता है कि महागठबंधन या एनडीए कहीं कोई फैक्टर नहीं रह गया। क्योंकि मोदी के सभी सांसद या उनके घटक दल लखलख वोट से आगे निकले। जनता जरूर वोट दिया तभी वे आगे निकले।
 यह मंथन का विषय है राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को सोंच विचार करना चाहिए। देश के सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी जदयू, लोजपा चुनाव के बाद लोगों से जुड़ाव बहुत कम होता है।
 भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा पार्टी है जिसका संगठन सारे दिन लोगों के बीच जाकर काम किया करता है। इनका संगठन विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लोग जनता के बीच जाकर उनके तकलीफ को सुनते हैं। जितने पार्टी को हमने नाम लिखवाया वह पार्टी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के बाद जनता के बीच जाना मुनासिब नहीं नहीं समझे। ये भी पार्टी के लोग सारी जिम्मेवारी सांसद को दे देते हैं। लेकिन उनके सभी संगठन ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों के दुख-तकलीफ सुनते हैं। 
कोई भी पार्टी कहे कि हमारी जीत हुई है। इस बार 2019 के चुनाव में जहां लाख-लाख वोट से सांसद जीते।  लेकिन सबसे बड़ी जीत नरेन्द्र मोदी का है। पांच साल में इन्होंने देशवासियों से कभी छूटटी नहीं ली। साल में नवरात्रा करने के बावजूद वे जल पर रहकर देश और आमजनों की सेवा करते रहे। अब भी प्रधानमंत्री का परिवार गुजरात में रहते हैं और सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं। 
गांधी जी के कर्मभूमि पश्चिमी चम्पारण और पूर्वी चम्पारण जरूर रहा हो, लेकिन उनके अगुआई में चलने वाले पश्चिमी चम्पारण का दिशा और दशा ज्यों का त्यों है। इस चुनाव में बहुत लोग अपने आपको लोहिया और गांधी बताते थे लेकिन उन सभी को जनता ने नकार दिया। पांच साल के कार्यकाल में ऐसा नहीं किया सारे चुनावी वादे पूरा किये। फिर भी देश की जनता उन्हें दोबारा अपने सिरोमाथे बैठाया और देश के करोड़ों लोगों को समझाने में वे कामयाब हुए। 
नरेन्द्र मोदी ईमानदारी के साथ मेहनत कर रहे हैं, पांच साल के कार्यकाल में उन पर एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे। उन्होंने देश में चुनावी दौरा किया, खासकर बिहार में ग्यारह बार चुनाव प्रचार करने आये। चुनाव प्रचार के दौरान नरेन्द्र मोदी आमजनों से रूबरू होकर मुलाकात करते थे।  2014 से 2019 के चुनावी प्रचार में मोदी जी खुद जनता को सपना नहीं दिखाते थे लेकिन वे कहते थे कि मैं आपका चौकीदार हॅू जनता के बीच जितन भी काम होगे उसे मैं करूंगा।
 अब जनता उन्हें माथे पर बिठा कर रखी है। अगर जनता के लिए उन्होंने काम किया है तो आने वाले दो दशक में मोदी जी को प्रधानमंत्री पद से कोई भी नहीं हटा सकता। अगर बिहार का कोई उम्मीदवार नीतीश कुमार, रामविलास पासवान कहे कि हमारे चलते ही जीत की हवा बनी है लेकिन सभी गलत साबित होंगे, क्योंकि यह जीत सिर्फ और सिर्फ नरेन्द्र मोदी कीजीत है और उन्हीं की हवा चली है। फिर आ गया चौकीदार भ्रष्टाचार करने वाले हो जाये खबरदार। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।