गुरुपर्व के मौके पर पकाई जाएगी 800 किलो खिचड़ी, बनाया विश्व रिकॉर्ड - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गुरुपर्व के मौके पर पकाई जाएगी 800 किलो खिचड़ी, बनाया विश्व रिकॉर्ड

NULL

आज शनिवार को ‘कार्तिक पूर्णिमा’ और गुरु नानक के जन्मदिवस ‘प्रकाश पर्व’ देशभर में धूम मची हुई है। एक तरफ जहां गंगा के घाटों पर लाखों श्रृद्धालु डुबकी लगा रहे हैं। वहीं गुरुद्वारों को सजाए गया है।

1 84प्रभात फेरी निकालकर जगह-जगह लंगर लगाए जा रहे हैं। इन पर्वों के साथ भारत आज ‘वर्ल्ड फूड इंडिया’ भी मना रहा है। इस दिन को खास बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

2 81यहां तक कि सरकार के स्तर पर भारत के पारंपरिक व्यंजन खिचड़ी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कवायद के तहत बड़े पैमाने पर खिचड़ी बनाने की तैयारी की जा रही है।

4 61कल तीन नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विश्व खाद्य भारत’ सम्मेलन का उद्घाटन किया था। यह सम्मेलन तीन दिन तक चलेगा। इस दौरान देश-विदेश के व्यंजन परोसे जाएंगे और भारतीय पाक कला के विस्तार पर जोर रहेगा।

5 53इसी क्रम में आज दिल्ली के इंडिया गेट पर खिचड़ी पकाने का विश्व रिकॉर्ड बनाए जाएगा। योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ की ओर से 1000 किलो खिचड़ी तैयार की जाएगी।

6 55दावा किया जा रहा है कि खिचड़ी पकाने का यह एक विश्व रिकॉर्ड होगा। इसके तहत खिचड़ी को एक ब्रांड के तौर पर प्रमोट किया जाएगा।इस खिचड़ी को मशहूर शेफ संजीव कपूर तैयार करेंगे।

7 38खिचड़ी बनाने के लिए एक हजार लीटर क्षमता की सात फुट चौड़ी एक विशाल कड़ाही मंगाई गई है। करीब 50 लोगों की टीम इस खिचड़ी को तैयार करेगी। इसके बाद इस खिचड़ी को वहां मौजूद विदेशी मेहमानों और हजारों बच्चों को परोसा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।