8 महीने की गर्भवती महिला 150 फीट गहरी खाई में गिरी और फिर हुआ चमत्कार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

8 महीने की गर्भवती महिला 150 फीट गहरी खाई में गिरी और फिर हुआ चमत्कार

NULL

कई बार ऐसे चमत्कार देखने को मिल जाते है की आँखों पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ पुणे के सिंहगड किले में जहां पर 8 महीने की गर्भवती 150 फुट ऊंचाई से गिरकर भी सकुशल बच गई। वहां मौजूद लोगों को यकीन नहीं हो पाया की इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी ये महिला बच कैसे गयी। लोग इसे अब चमत्कार ही कह रहे है।

1555486120 4 172घटना उस वक्त की है जब ये महिला अपने पति के साथ सिंहगड किले में घूमने आई और वहां पर तस्वीरें ले रही थी। एक सेल्फी लेने के लिए ये महिला सुरक्षा रेलिंग से थोड़ा आगे निकली लेकिन ये इनके लिए काफी खतरनाक साबित हुआ।

1555486120 2 234इसी दौरान इस गर्भवती महिला का पैर फिसला और और वो सीधे खाई में जा गिरी। जब लोग नीचे पहुंचे तो इस महिला को सकुशल देख सब हैरान रह गए, यहाँ तक की महिला के साथ पेट में पल रहा उसका बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित है।

1555486121 3 176इन 28 वर्षीय महिला का नाम प्रणिता इंगले बताया जा रहा है जो अपने पति और भाई के साथ इस किले में घूमने आयी थी। महिला के गिरते ही उनके पति और भाई के होश उड़ गए थे। उन्होंने बताया की उन्हें उम्मीद नहीं थी की इस हादसे में महिला की जान बच जाएगी ,ये भगवान की कृपा ही है जिसमें महिला की जान बच गई।

1555486121 1 315माना जा रहा है की प्रणिता जहां नीचे गिरी वहां काफी घनी झाड़िया और पेड़ होने की वजह से प्रणिता उसमें ही लटक गई थी। स्थानिक नागरिकों की मदद ड़ेढ घंटे के बाद सकुशल बाहर निकाला गया और तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि प्रणिता और उसका बच्चा बिल्कुल सुरक्षित है।

1555486121 5 101सिंहगढ़ किले के सुरक्षा स्टाफ ने बताया है की बारिश के मौसम में लैंडस्लीडिंग होने की वजह से इस तरह के हादसे होने का खतरा रहता है और आने वाले पर्यटकों को ख़ास सुरक्षा रखने की भी चेतावनी दी जाती है। लेकिन कई बार असावधानी के कारण यात्री अपनी जान जोखिम में डाल देते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।