77 महादलित-दलित छात्रों को उपमुख्यमंत्री ने विवेकानुदान कोटे से दिया 5 लाख

NULL

पटना : उपमुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री सुशील कुमार मोदी ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के अपने विवेकानुदान कोटे से 77 महादलित व दलित छात्रों को 5 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग दिया है। इनमें शोषित समाधान केन्द्र, पटना में पढ़ रहे महादलित समुदाय के अन्तर्गत आने वाली मुसहर जाति के 20 बच्चों के अलावा सरस्वती विद्या मंदिर, तिलौथू, रोहतास के 27, सरस्वती विद्या मंदिर, गुलाबबाग, बाढ़, पटना के 29 और मध्य विद्यालय, बर्मा काॅलोनी, कटिहार के एक छात्र शामिल हैं।

श्री मोदी ने बताया कि शोषित सेवा संघ द्वारा पटना में संचालित शोषित समाधान केन्द्र के 20 छात्र जो महादलित मुसहर समुदाय के हैं को शिक्षा में सहयोग के तौर पर प्रति छात्र 6-6 हजार रुपये, सरस्वती विद्या मंदिर, तिलौथू के छात्रों को 7-7 हजार रुपये व सरस्वती विद्या मंदिर, गुलाबबाग, बाढ़ के छात्रों को 6-6 हजार रुपये का अनुदान दिया गया है। अनुसूचित जाति के ये सभी छात्र समाज के अत्यंत ही कमजोर व गरीब तबके से हैं।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।