नवंबर 2017 तक 61 किसानों ने की आत्महत्या - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नवंबर 2017 तक 61 किसानों ने की आत्महत्या

NULL

रायपुरछत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। आज सदन में नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंह देव ने राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय से सवाल किया कि इस साल 30 नवंबर 2017 तक प्रदेश में कितने किसानों ने आत्महत्या की है। उन्होंने आत्महत्या करने वाले किसान के नाम, पता समेत जिलेवार जानकारी देने की बात कही इस पर छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि 30 नवंबर 2017 तक 61 किसानों ने प्रदेश में आत्महत्या की है। ज्ञात हो कि इस साल किसानों का मुद्दा प्रदेश में गरमाया रहा, कई जिलों से किसानों की आत्महत्या की खबरें आईं। इस साल छत्तीसगढ़ की 21 जिलों की 96 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया था।

सूखे और कर्ज के कारण कई किसानों ने आत्महत्या की, इसे लेकर सरकार विपक्ष के निशाने पर थी। कांग्रेस ने रमन सरकार के 14 साल पूरे होने पर मनाए जा रहे जश्न का भी विरोध किया था, वहीं बोनस तिहार को सरकार का दिखावा बताया था।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।