'मथुरा, वाराणसी में मंदिर बनाने के लिए 400 सीटों की जरूरत': हिमंत बिस्वा सरमा '400 Seats Are Needed To Build Temples In Mathura, Varanasi': Himanta Biswa Sarma
Girl in a jacket

‘मथुरा, वाराणसी में मंदिर बनाने के लिए 400 सीटों की जरूरत’: हिमंत बिस्वा सरमा

लोकसभा चुनाव के बीच कई पार्टी अपनी जीत का दावा कर रही हैं। इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जब भाजपा को 300 सीटें मिलीं, तो उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर बनाया और अगर इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा को 400 सीटें प्राप्त हुईं तो मथुरा में कृष्णजन्मभूमि स्थान पर और वाराणसी में मंदिर बनाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POJK) को भारत में शामिल किया जाएगा।

  • हिमंत सरमा ने कहा भाजपा को 400 सीटें मिलीं तो वाराणसी में मंदिर बनाए जाएंगे
  • उन्होंने कहा कि PoK को भारत में शामिल किया जाएगा
  • कांग्रेस के शासनकाल में PoK को लेकर संसद में कोई चर्चा नहीं होती थी- हिमंत सरमा

PoK को भारत में करेंगे शामिल- हिमंत बिस्वा

hemant biswa sarma1

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को लेकर संसद में कोई चर्चा नहीं होती थी। उन्होंने कहा “जब कांग्रेस सरकार सत्ता में थी, तो हमें बताया गया था कि एक कश्मीर भारत में है और दूसरा पाकिस्तान में। हमारी संसद में कभी इस पर चर्चा नहीं हुई कि पाकिस्तान ने ‘कब्जे वाले कश्मीर’ पर कब्जा कर लिया है, यह वास्तव में हमारा है। अभी, आंदोलन हो रहा है पीओके में हर दिन लोग भारतीय तिरंगे को हाथ में लेकर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, अगर मोदी जी को 400 सीटें मिलती हैं, तो पीओके भी भारत का हो जाएगा, इसकी शुरुआत हो चुकी है।

BJP आरक्षण को मजबूती देने के लिए काम कर रही- हिमंत बिस्वा

hemant biswa sarma2

असम के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण को और अधिक मजबूती देने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी खुद ओबीसी वर्ग से आते हैं। बीजेपी 10 साल से सत्ता में है। हमारी सरकार आरक्षण को और मजबूती देने के लिए काम कर रही है। कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण खत्म कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है, जो उन्होंने शुरू भी कर दिया है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।