मेघालय में आया 4.7 तीव्रता का भूकंप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मेघालय में आया 4.7 तीव्रता का भूकंप

NULL

मेघालय में आज सुबह मध्यम तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गयी लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। क्षेत्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने यहां बताया कि भूकंप का केंद्र पूर्वी गारो हिल्स जिले में 60 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप आज सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर आया, इस वजह से कुछ सेकेंड तक धरती हिलती रही। मेघालय और सात अन्य पूर्वोथर राज्य भूकंप के लिहाज से सबसे संवेदनशील माने जाने वाले जोन पांच में आते हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।