जस्टिस केएम जोसेफ समेत 3 जजों ने ली सुप्रीम कोर्ट में शपथ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जस्टिस केएम जोसेफ समेत 3 जजों ने ली सुप्रीम कोर्ट में शपथ

यह शपथ ग्रहण न्यायमूर्ति जोसेफ को वरिष्ठता क्रम में तीसरे स्थान पर रखे जाने के विवादों के बीच

नई दिल्ली : न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी, न्यायमूर्ति विनीत सरण व न्यायमूर्ति के.एम.जोसेफ ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण न्यायमूर्ति जोसेफ को वरिष्ठता क्रम में तीसरे स्थान पर रखे जाने के विवादों के बीच हुआ है। जबकि सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने उनकी संस्तुति पहले ही कर दी थी।

तीन नए न्यायाधीशों के शामिल होने के बाद शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 28 हो गई है। यह पहली बार है कि सर्वोच्च न्यायालय में वर्तमान में तीन महिला न्यायाधीश हैं। इसमें न्यायमूर्ति आर.भानुमति, न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा व न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी शामिल शामिल हैं।

न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी सर्वोच्च न्यायालय की सातवीं महिला न्यायाधीश हैं। सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश न्यायमूर्ति फातिमा बीवी, इसके बाद न्यायमूर्ति रूमा पाल, न्यायमूर्ति रंजना देसाई, न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा, न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।