उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के कहर से 26 की मौत, मुंबई में बारिश से 2 की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के कहर से 26 की मौत, मुंबई में बारिश से 2 की मौत

NULL

नई दिल्ली : दिल्‍ली-NCR सहित उत्तर प्रदेश और मुंबई में शनिवार शाम तेज आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। भारी बारिश और धूलभरी आंधी के कारण जहां दिल्‍ली घने अंधेरे में डूब गया। वही उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कल आये आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से 26 लोगों की मौत हो गई। वहीं इसमें 4 जानवरों की भी मौत हो गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जिला मजिस्ट्रेटों को प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने का निर्देश दिया है। दिल्ली-NCR में लोगों को तपती गर्मी से राहत मिल गई।

राष्ट्रीय राजधानी में और आसपास के इलाकों में आज तेज आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश हुई। आंधी और बारिश के कारण 27 उड़ानों के रास्ते बदले गए।राजधानी में 72 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। दिल्ली -एनसीआर में शाम के वक्त ही अंधेरा छा गया था। कुछ इलाकों में ट्रैफिक जाम भी लग गया।

आंधी-तूफ़ान और हल्की बारिश की वजह से दिल्ली और आस-पास के इलाकों में लोगों को शनिवार को तपती गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। इससे पहले मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे में दिल्ली और एनसीआर में 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की आशंका जताई थी। इस वक्त देश के कुछ इलाकों में प्री-मानसून की बारिश हो रही है।

उधर, मुंबई में बारिश की खबरें सामने आ रही हैं। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। बारिश की वजह से कई फ्लाइट्स भी देर हुई हैं। कोलाबा में 8.30 बजे तक 38.2 मिमी और सांताक्रुज़ में 37 मिमी बारिश दर्ज की गई। मुंबई में नौसेना के कर्मियों और बाढ़ बचाव दल तैनात किए गए हैं। किसी भी हालात से निपटने के लिए संबंधित विभागों को एडवाइजरी जारी की गई है ताकि तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। इसके अलावा कर्नाटक, गोवा और दक्षिणी महाराष्ट्र में 10 जून तक भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून के केरल से महाराष्ट्र की ओर बढ़ने के मद्देनजर मौसम विभाग ने भारत के पश्चिमी तट के निवासियों को अगले 2-3 दिनों में क्षेत्र के कुछ हिस्सों में ‘काफी अधिक वर्षा ’ की संभावना के बारे में आगाह किया है। मौसम कार्यालय ने कहा है कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में 9-11 जून के बीच बारिश होगी और कुछ स्थानों पर ‘भारी से बहुत भारी वर्षा’ होगी।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।