उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में, कोहरे के कारण 22 ट्रेनें रद्द - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में, कोहरे के कारण 22 ट्रेनें रद्द

NULL

जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत के शीतलहर की चपेट में होने के बीच रेलवे ने घने कोहरे के कारण 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया है और आठ ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया है। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में बताया कि दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। कोहरे के कारण 45 ट्रेनें देर से अपने गंतव्यों तक पहुंची वहीं आठ ट्रेनों के रवाना होने के समय में परिवर्तन किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने श्रीनगर में बताया कि श्रीनगर में रात का तापमान गिर कर शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

शीतलहर के कारण श्रीनगर में कई जलाशय आंशिक रूप से जम गए हैं। डल झील भी तड़के आंशिक रूप से जम गयी थी लेकिन दिन में अच्छी धूप निकलने से झील का सतह पिघल गया। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थान भी शीतलहर की चपेट में हैं और कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया। पंजाब, हरियाणा और दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ में भी लोग कडाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। राजस्थान और उत्तर प्रदेश भी शीतलहर की चपेट में हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 14 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।