कर्नाटक के 14 बागी विधायक वापस मुंबई लौटे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कर्नाटक के 14 बागी विधायक वापस मुंबई लौटे

मुंबई : कर्नाटक के 14 बागी विधायक बेंगलुरू में विधानसभा अध्यक्ष को अपने त्यागत्र सौंपकर बृहस्पतिवार शाम मुंबई

मुंबई : कर्नाटक के 14 बागी विधायक बेंगलुरू में विधानसभा अध्यक्ष को अपने त्यागत्र सौंपकर बृहस्पतिवार शाम मुंबई के होटल में लौट आए। भाजपा के एक नेता ने यह जानकारी दी। भाजपा नेता ने कहा कि विधायक उपनगरीय पोवई स्थित होटल रेनेशॉ लौट आए हैं और वे वहां दो दिन और रुकेंगे। 
यह विधायक कर्नाटक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर और कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन की 13 महीने पुरानी सरकार से समर्थन वापस लेकर शनिवार से यहां ठहरे हुए हैं। ऐसे में कर्नाटक की सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। 
भाजपा ने कहा, ‘उन्होंने आज कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के समक्ष अपने त्यागपत्र पेश किये और मुंबई लौट आए।’ 
वहीं बेंगलुरू में विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि विधायकों ने ‘सही प्रारूप’ में अपने त्यागपत्र पेश किये और वह समीक्षा करेंगे कि वे ‘स्वैच्छिक और वास्तविक’ हैं या नहीं। 
उच्चतम न्यायलय ने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष से बागी कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन के विधायकों के इस्तीफे पर स्पीकर से ‘तत्काल’निर्णय लेने के लिए कहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − ten =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।