13 सितम्बर 2023 - आज की 10 बड़ी खबरें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

13 सितम्बर 2023 – आज की 10 बड़ी खबरें

13 सितम्बर 2023 – आज की 10 बड़ी खबरें

1AIADMK के पूर्व विधायक के खिलाफ दर्ज हुआ आय से अधिक संपत्ति होने का मामला, 18 जगहों पर चल रहा तलाशी अभियान
सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय ने AIADMK के पूर्व विधायक सत्यनारायण बक्तवतचलम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया है। पूरे तमिलनाडु में 18 स्थानों पर तलाशी चल रही है, जिसमें चेन्नई में 16 और तिरुवल्लुर और कोयंबटूर जिलों में 1-1 जगह शामिल हैं।
2 Karnatak में दलित उत्पीड़न के आरोप में कर्नाटक के मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज, CM बसवराज बोम्मई ने दी प्रतिक्रिया 
कर्नाटक पुलिस ने राज्य सरकार के योजना एवं सांख्यिकी मंत्री डी सुधाकर व तीन अन्य के खिलाफ दलित परिवार को प्रताडि़त करने को लेकर एक मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार डी सुधाकर पर संपत्ति विवाद के तहत इस परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप है 
3 आजम खान के 30 ठिकानों पर ईडी और इनकम टैक्स की छापेमारी, जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ा है मामला 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री आजम खान के रामपुर स्थित आवास पर ईडी और आयकर विभाग ने छापा मारा है। दोनों विभागों की टीमें दिन निकलते ही उनके आवास पर पहुंच गई और घर को चारों ओर से घेरने के बाद जांच शुरू कर दी  
4 मेक इन इंडिया का डंका रूस में भी बजा, PM मोदी की नीतियों की तारीफ कर पुतिन ने कहा, ‘सही काम कर रहे हैं’ 
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। पुतिन ने मंगलवार को पीएम मोदी की नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा की मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने में ‘सही काम’ कर रहे हैं। पुतिन ने 8वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम  में रूसी निर्मित कारों पर मीडिया के एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की है।  
5 डीजल वाहन चालकों के लिए अहम खबर, GST का लेकर नितिन गडकरी ने दी बड़ी राहत
 देशभर के डीजल वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। GST को लेकर परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ी राहत दी है। उनका कहना है कि अभी डीजल वाहनों पर टैक्स नहीं बढ़ेगा। ऐसा कोई प्रस्ताव ही नहीं है, लेकिन अगर प्रदूषण कम नहीं हुआ तो 10 प्रतिशन एकस्ट्रा टैक्स लगाने पर विचार किया जा सकता है। मंत्री गडकरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी और एक समारोह में दिए अपने बयान को स्पष्ट किया।
6 आगरा-जयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 11 की मौत, 12 घायल 
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताया जा रहा है जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ये हादसा भरतपुर के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां पैंसेजर से भरी बस के एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे बक्त बस में 57 यात्री सवार थे। सभी लोग गुजरात के भावनगर से मथुरा-वृंदावन दर्शन करने के लिए जा रहे थे।
7 UP विधान परिषद सदस्य के व्हाट्सऐप वीडियो कॉल रिसीव करते ही उड़ गए होश, सेक्सटॉर्शन में फंसाने की साजिश 
उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य को सेक्सटॉर्शन में फंसाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। उन्होंने व्हाट्सऐप पर अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल उठा ली, लेकिन कॉल ऑन होते ही उनके होश उड़ गए। एक लड़की अश्लील हरकतें कर रही थी। उन्होंने तुरंत फोन काट दिया। इसके बाद एक ओर कॉल आई
8 ‘CM ने ईमान बेच दिया है’, गहलोत पर आरोप लगाकर राजस्थान कांग्रेस के विधायक ने कराया मुंडन 
राजस्थान विधानसभा चुनाव से चंद महीने पहले एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस में फूट की तस्वीर नजर आई है। प्रदेश कांग्रेस के विधायक ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा आरोप लगाया है। विधायक ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी भेजकर लिखा है कि आपका ईमान मर चुका है 
 9 किम जोंग उन की पुश्तैनी शाही ट्रेन; पूरी गाड़ी बुलेटप्रूफ, अंदर की खासियत जानकर हैरान हो जाएंगे
 नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन रूस दौरे पर हैं। मंगलवार को वे रूस की राजधानी मास्को पहुंचे। किम जोंग उन इस बार भी नॉर्थ कोरिया से मास्को तक का सफर अपने लग्जरी पुश्तैनी ट्रेन से ही पूरा किया। बता दें कि आज किम जोंग उन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हो सकती है 
10 यूक्रेन के हवाई हमले से सेवस्तोपोल शिपयार्ड में लगी आग, 24 लोग हुए घायल  
यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की सुबह यूक्रेन ने क्रिमिया पर हमला किया। बता दें कि यूक्रेन ने क्रीमिया में सेवस्तोपोल शिपयार्ड पर हमला किया जिसके कारण आग लग गई। इस दौरान हमले में कम से कम 24 लोग घायल हो गए। इस घटना की जानकारी सेवस्तोपोल के रूस-नियुक्त गवर्नर मिखाइल रज़वोझायेव ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।