विशेष अभियान चलाकर राज्य में एक करोड़ पौधे लगाये जायेंगे : सुशील कुमार मोदी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विशेष अभियान चलाकर राज्य में एक करोड़ पौधे लगाये जायेंगे : सुशील कुमार मोदी

NULL

पटना : उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी ने विशेष अभियान चलाकर राज्य में एक करोड़ पौधे लगाने का निदेश दिया है। पर्यावरण एवं वन विभाग के वन प्रमंडल पदाधिकारियों एवं अन्य क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 9 जून को बांसकॉन्क्लेव एवं 24 व 25 जून को जलवायु परिवर्तन पर ईस्ट इंडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया जायेगा।

श्री मोदी ने पिछले एवं चालू वित्तीय वर्ष की पौधारोपण एवं कृषि वानिकी योजनाओं की समीक्षा करते हुए निदेश दिया कि विशेष अभियान चलाकर वन महोत्सव की अवधि में एक करोड़ पौधे लगाये जायें। उन्होंने इस अभियान में अन्य संबंधित विभागों को भी शामिल करने को कहा।

उन्होंने कहा कि 24 व 25 जून को जलवायु परिवर्तन पर एक काॅन्क्लेव का आयोजन किया जायेगा जिसमें उत्तर-पूर्वी भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। बांस की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 9 जून को बांस कॉन्क्लेव का भी आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने नमामि गंगे परियोजना के तहत कम कीमत पर अच्छी गुणवत्ता के बांस का गैवियन लगाने तथा रैखिक पौधारोपण(Linear Plantation) के बजाय निजी भूमि में फलदार वृक्षों को प्रोत्साहित करने को कहा। मालूम हो कि इस परियोजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में राज्य के 18 वन प्रमंडलों में 2120 हेक्टेयर में 36 लाख से अधिक पौधे लगाने हेतु 20.69 करोड़ रू0 की योजना स्वीकृत की गई है।

मुख्यमंत्री निजी पौधशाला (पाॅप्लर एवं अन्य प्रजाति) की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने सरकारी जमीन पर नर्सरी को बढ़ावा देने, उपयुक्त ऊँचाई के पौधे लगाने एवं प्रोत्साहन राशि (Incentive) बढ़ाने का निदेश दिया ताकि पौधों का उत्तरजीविता दर(Survival rate) बढ़ सके। उन्होंने निजी पौधशाला से संबंधित सभी पहलुओं को नई कृषि वानिकी नीति में शामिल करने का भी निदेश दिया।

राष्ट्रीय कृषि वानिकी परियोजना की समीक्षा के क्रम में उन्होंने उपयोगिता प्रमाण-पत्र ससमय भेजने का निदेश दिया ताकि केन्द्र सरकार से शत प्रतिशत राशि प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में पौधारोपण की योजना चालू वित्तीय वर्ष के माह अक्टूबर तक तैयार कर लिया जाय ताकि योजना की स्वीकृति एवं बजट के प्रावधान में कोई कठिनाई नहीं हो।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 11 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।