शीला दीक्षित ने दिल्ली एवं देश के विकास में दिया योगदान : प्रियंका - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शीला दीक्षित ने दिल्ली एवं देश के विकास में दिया योगदान : प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शनिवार को यहां

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शनिवार को यहां गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके सराहनीय योगदान को कांग्रेस पार्टी एवं दिल्लीवासियों समेत पूरा देश हमेशा याद रखेगा। 
दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं श्रीमती दीक्षित को कांग्रेस की बड़ नेता बताते हुए उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘शीला जी कांग्रेस की एक बड़ नेता थीं। कांग्रेस पार्टी एवं देश के विकास में उनका काफी योगदान रहा। पूरे देश की राजनीति के लिए और खासतौर से दिल्ली के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।’’ 
श्रीमती वाड्रा ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता से अपने निजी संबंधों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ शीला जी मुझे बहुत प्यार करती थीं। जब भी मैं उनसे मिलती तो वह खुशी और प्यार से गले मिलती थीं। उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दु:ख हुआ।’’ 
कांग्रेस महासचिव सोनभकेंद्र  में जमीन विवाद को लेकर गत बुधवार हुए ‘नरसंहार’ कांड में मारे गए 10 आदिवासियों के परिजनों एवं घायलों से मिलने यहां आयीं थीं। प्रशासन ने उन्हें सोनभद, जाने से रोक दिया था और उन्हें मिर्जापुर के चुनार गेस्ट हाउस में रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।