Lok Sabha Election 2024 4th Phase: सुबह 9 बजे तक 10.35 प्रतिशत मतदान, महाराष्ट्र सबसे कम
Girl in a jacket

Lok Sabha Election 2024 4th Phase: सुबह 9 बजे तक 10.35 प्रतिशत मतदान, जम्मू और कश्मीर सबसे कम

Voting

Lok Sabha Election 2024 4th Phase: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चौथे चरण का मतदान आज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 96 लोकसभा क्षेत्रों में शुरू हो गया है। इस चरण में कुल 1,717 उम्मीदवार मैदान में हैं। तेलंगाना की सभी 17 लोकसभा सीटें, आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटें, उत्तर प्रदेश की 13 सीटें, बिहार की पांच सीटें, झारखंड की चार सीटें, मध्य प्रदेश की आठ सीटें, महाराष्ट्र की 11 सीटें, ओडिशा की सभी सीटें, आठ सीटें पश्चिम बंगाल में और एक जम्मू-कश्मीर सीट पर वोटिंग हो रही है।
श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र में भी मतदान हो रहा है और अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में यह पहला बड़ा चुनाव है। चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 175 विधानसभा सीटों और 28 विधानसभा सीटों के लिए एक लिए मतदान हो रहे हैं । इसी के साथ ओडिशा के भी सभी विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। चौथे चरण के चुनाव में सुबह 9 बजे तक कुल 10.35% मतदान हुआ हैं।

चौथे चरण का मतदान सुबह 9 बजे तक

 

क्र. राज्य मतदान प्रतिशत सुबह 9 बजे तक  (10.35%)
1 आंध्र प्रदेश 9.05%
2 बिहार 10.18%
3 जम्मू और कश्मीर 5.07%
4 झारखंड 11.78%
5 मध्य प्रदेश 14.97%
6 महाराष्ट्र 6.45%
7 ओडिशा 9.23%
8 तेलंगाना 9.51%
9 उत्तर प्रदेश 11.67%
10 पश्चिम बंगाल 15.24%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।