राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शीला दीक्षित के निधन पर जताया दुख - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शीला दीक्षित के निधन पर जताया दुख

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके कार्यकाल में राष्ट्रीय राजधानी में प्रभावी बदलाव हुआ। कोविंद ने दीक्षित के परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। 
उन्होंने ट्वीट किया, “दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनीतिक शख्सियत श्रीमती शीला दीक्षित के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। मुख्यमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान राजधानी में प्रभावी बदलाव हुआ जिसके लिये उन्हें याद किया जाएगा।” दीक्षित (81) का आज यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थीं। 
1563627555 tweet
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। नायडू ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता श्रीमती शीला दीक्षित जी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। शीला जी सफल और लोकप्रिय नेता थीं जिनके लिए सभी के हृदय में आदर था।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।