राजीव गांधी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रही नलिनी को मिला एक महीने का पैरोल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजीव गांधी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रही नलिनी को मिला एक महीने का पैरोल

पीठ ने पैरोल के दौरान नलिनी को कोई साक्षात्कार नहीं देने और किसी भी राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात

राजीव गांधी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रही नलिनी श्रीहरण को मद्रास हाई कोर्ट से शुक्रवार को एक महीने का पैरोल मिल गया। उसने व्यक्तिगत रूप से दलील रखकर अपनी बेटी की शादी के वास्ते इंतजाम करने के लिए राहत का दरख्वास्त किया था। न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति एम निर्मल कुमार की पीठ ने तमिलनाडु सरकार को उसकी रिहाई की प्रक्रिया दस दिन में पूरा करने का भी निर्देश दिया। 
पीठ ने पैरोल के दौरान नलिनी को कोई साक्षात्कार नहीं देने और किसी भी राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात नहीं करने का आदेश दिया। नलिनी को अदालत के 25 जून के आदेशानुसार कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी के लिए लाया गया था। अदालत ने 25 जून को उसे अपनी याचिका पर पेश होने और दलीलें रखने की अनुमति दे दी थी। 
1562328281 madras high court
नलिनी ने अपनी बेटी की शादी के वास्ते इंतजाम के लिए छह महीने का अवकाश मांगा था। वह वेल्लूर की विशेष महिला जेल में 27 साल से अधिक समय से बंद है। नलिनी के अलावा छह अन्य भी राजीव गांधी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। 
उनमें एक नलिनी का पति श्रीलंकाई नागरिक मुरूगन भी शामिल है। राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान लिट्टे के एक आत्मघाती बम हमलावर ने हत्या कर दी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।