महाराष्ट्र में आम लोगों के साथ रामदेव और शिल्पा ने मनाया योग दिवस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र में आम लोगों के साथ रामदेव और शिल्पा ने मनाया योग दिवस

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में योग कार्यक्रम का नेतृत्व किया, जिसमें हजारों लोगों ने उनके

महाराष्ट्र में शुक्रवार को आम नागरिक, विद्यार्थियों व सितारों सहित लाखों लोगों ने राज्य भर में आयोजित पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड़ में योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा की अगुवाई वाले एक कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें 100,000 से अधिक लोग अच्छे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पाने के लिए सरल और कठोर योग अभ्यास में शामिल हुए। 
1561104300 ramdev
वहीं, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में योग कार्यक्रम का नेतृत्व किया, जिसमें हजारों लोगों ने उनके साथ कई तरह के योगाभ्यास किए। हजारों भारतीय नौसेना के नाविकों, कर्मचारियों और उनके परिवारों ने यहां नौसेना के बेस में योग किया और आईएनएस विराट पर सवार हुए। कई मुंबईवासियों ने दक्षिणी मुंबई के साथ मरीन ड्राइव क्षेत्र में ‘योग बाई द बे’ कार्यक्रम का आयोजन कर योगाभ्यास किया। 
1561104073 gadkari
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने भी मुंबई में एक योग कार्यक्रम की अगुवाई की और कहा कि योग हमेशा से उनके अच्छे स्वास्थ्य का राज है। स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक मैदान, हॉल और ऑडिटोरिया, विभिन्न सरकारी विभागों, प्रत्येक शहर और जिले के पुलिस बलों, पश्चिम रेलवे, मध्य रेलवे, कोंकण रेलवे और अन्य निजी और सार्वजनिक संस्थानों में योग शिविर आयोजित किए गए। 
1561104235 shilpa shetty
नेहरू साइंस सेंटर ने नवी मुंबई में सीआईडीसीआई भवन में ‘अयंगर योगाश्रया’ के साथ ही वेलनेस फेस्ट, प्रदर्शनी और फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।