भारत दूसरा चंद्र मिशन 15 जुलाई को करेगा लांच - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत दूसरा चंद्र मिशन 15 जुलाई को करेगा लांच

भारत अपना दूसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-2 15 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लांच करेगा

बेंगलुरू :  भारत अपना दूसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-2 15 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लांच करेगा और चंद्रयान छह सितंबर को चंद्रमा की सतह पर पहुंचेगा। 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘3,890 किलोग्राम वजनी चंद्रयान-2 मिशन हमारे श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से एक भारी रॉकेट के जरिए सुबह तड़के 2.15 बजे लांच किया जाएगा।’ 
इस महत्वाकांक्षी मिशन के बाद भारत तत्कालीन सोवियत संघ (रूस), अमेरिका और चीन के बाद चंद्रमा पर पहुंच कर उसकी कक्षा में, उसकी सतह पर, उसके चारों ओर के वातावरण और उसके नीचे विभिन्न प्रयोग करने वाला चौथा राष्ट्र बन जाएगा। 
चंद्रयान-2 मिशन की लागत 978 करोड़ रुपये है। इसमें 375 करोड़ रुपये की लागत घरेलू स्तर पर निर्मित एक क्रायोजेनिक इंजन वाला भारी रॉकेट भूस्थैतिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी-मार्क3) आएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।