बीजेपी की संसदीय दल कार्यकारिणी का गठन, राजनाथ सिंह बने लोकसभा में उपनेता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बीजेपी की संसदीय दल कार्यकारिणी का गठन, राजनाथ सिंह बने लोकसभा में उपनेता

17वी लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रधानममंत्री नरेन्द मोदी और उपनेता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

17वी लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रधानममंत्री नरेन्द मोदी और उपनेता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे जबकि राज्यसभा में श्री अरुण जेटली की जगह श्री थावरचंद गहलोत को सदन का नेता नियुक्त किया गया है। भाजपा संसदीय दल कार्यालय द्वारा आज यहां जारी संसदीय दल की कार्यकारिणी की सूची में गृहमंत्री अमित शाह का नाम श्री मोदी के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में दूसरे स्थान पर रखा गया है।
भाजपा संसदीय दल कार्यालय के सचिव सी बालसुब्रह्यूमण्यम ने यहां बताया कि श्री मोदी और श्री शाह के निर्देशन में भाजपा संसदीय दल की कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को किया गया। रक्षा मंत्री श्री सिंह को लोकसभा में भाजपा का उपनेता बनाया गया है और वह सदन में श्री मोदी के बाद नंबर दो की हैसियत में होंगे। राज्यसभा में सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को सदन का नेता तथा रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को उपनेता बनाया गया है। 
1560342281 bjp meet
सरकार का मुख्य सचेतक संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी को बनाया गया है। लोकसभा में सरकार के उप मुख्य सचेतक संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे जबकि राज्यसभा में उप मुख्य सचेतक संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन होंगे। लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक संजय जायसवाल और राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक नारायण लाल पंचारिया होंगे। भाजपा संसदीय दल के सचिव पद पर लोकसभा में श्री गणेश सिंह और राज्यसभा में श्री भूपेन्द, यादव को नियुक्त किया गया है। 
1560342352 bjp meet 2
श्री गोपाल शेट्टी को संसदीय दल का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। लोकसभा में भाजपा ने 18 सांसदों को सचेतक बनाया है जिनमें सुश्री प्रतिमा भौमिक, सुनील सिंह, प्रवेश वर्मा, किरीट भाई सोलंकी, जुगल किशोर शर्मा, नलिन कुमार कतील, सुधीर गुप्ता, संतोष पांडे, के एम पाटिल, सुरेश पुजारी, कनक मल कटारा,अजय मिश्रा, भानु प्रताप सिंह वर्मा, पंकज चौधरी, खगेन मुर्मू, रंजनाबेन भट्ट, सुश्री शोभा करंदलाजे और सुश्री लॉकेट चटर्जी शामिल हैं। 
राज्यसभा में भाजपा ने छह सचेतक बनाये हैं जिनमें सर्वश्री अमर शंकर साबले, शमशेर सिंह मनहास, श्वेत मलिक,चुन्नीभाई गोहेल, अजय प्रताप सिंह और अशोक वाजपेयी शामिल हैं। लोकसभा में कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सर्वश्री नितिन गडकरी, रविशंकर प्रसाद, अर्जुन मुंडा, नरेन्द, सिंह तोमर, स्मृति ईरानी और जोएल उरांव को तथा राज्यसभा में सर्वश्री जे पी नड्डा, ओम प्रकाश माथुर, निर्मला सीतारमण, धर्मेन्द, प्रधान और प्रकाश जावड़कर को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।