बालासाहेब थोरात महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष और 5 कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त, पडवी होंगे विधायक दल के नेता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बालासाहेब थोरात महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष और 5 कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त, पडवी होंगे विधायक दल के नेता

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को बालासहेब थोराट को राज्य इकाई का नया अध्यक्ष और

कांग्रेस ने महाराष्ट्र में इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी को मजबूत आधार देने के लिए वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोरात को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है और उनकी मदद के लिए पांच कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। 
पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल ने शनिवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि श्री थोराट को प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी गयी है और उनकी सहायता के लिए डॉ नितिन राउत, श्री विश्वराज एम पाटिल, श्री विश्वजीत कदम, श्री मुजफ्फर हुसैन तथा श्रीमती यशोमती चंद्रकांत ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। 
पार्टी ने श्री के सी पदावी को राज्य विधानसभा में विधायक दल का नेता नियुक्त किया है।
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए महाराष्ट्र के लिए 210 सदस्यीय चुनाव समिति का भी गठन किया है। चुनाव रणनीतिक समिति में श्री थोराट को अध्यक्ष तथा अशोक चव्हाण को सहअध्यक्ष और श्री हर्षवर्द्धन पाटिल को समन्वयक बनाया गया है। समिति में वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़, सुशील कुमार शिंदे, पृथ्वीराज चव्हाण, के सी पदावी, नाना पटोले तथा मोहम्मद आरिफ नसीम खान जैसे वरिष्ठ नेताओं को सदस्य बनाया गया है। 
श्री पृथ्वीराज चव्हाण को 28 सदस्यीय घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष तथा श्री बालचंद, मोनाकेकर को इसका संयोजक बनाया गया है। समन्वयक समिति का अध्यक्ष श्री सुशील कुमार शिंदे को बनाया गया है तथा श्री थोराट, श्री देवड़, श्री चव्हाण तथा श्री शिवराज पाटिल सहित 23 लोगों को समिति में शामिल किया गया है। 
श्री थोराट की अध्यक्षता में 33 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति गठित की गई है जबकि श्री पटोले की अध्यक्षता 61 सदस्य प्रचार समिति बनाई गई है। इस समिति में प्रदेश कांग्रेस के सभी संगठनों के प्रमुखों को इसमें शामिल किया गया है।
 
मीडिया (संचार) विभाग की जिम्मेदारी श्री राजेन्द, दर्दा को सौंपी गई और इस समिति में 18 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके अलावा चुनाव प्रबंधन समिति और उपसमितियां भी बनाई गई हैं।
गौरतलब है कि इस साल अक्टूबर-नवम्बर में विधानसभा चुनाव होना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।