‘पुर्तगाली नागरिकता’ को लेकर गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘पुर्तगाली नागरिकता’ को लेकर गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत

गोवा के विधानसभा उपाध्यक्ष इसिडोर फर्नांडीज के खिलाफ रविवार को पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप

गोवा के विधानसभा उपाध्यक्ष इसिडोर फर्नांडीज के खिलाफ रविवार को पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया कि उन्होंने संवैधानिक पदों पर बने रहने के लिए अपनी ‘‘पुर्तगाली नागरिकता’’ छुपाई। 
पणजी पुलिस को दी शिकायत में कार्यकर्ता एयर्स रॉड्रिग्ज ने मांग की कि उपाध्यक्ष पर ‘‘विदेशी नागरिक’’ होने के बावजूद खुद को मतदाता के रूप में पंजीकृत कराने के लिए प्राथमिकता दर्ज की जाए। फर्नांडीज ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है कि उनके पास पुर्तगाल की नागरिकता है। 
कार्यकर्ता ने शिकायत की प्रतियां राज्यपाल मृदुला सिन्हा, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटणेकर को भेजी हैं। 
शिकायत में फर्नांडीज का जन्म पुर्तगाल में बेजा के नागरिक पंजीकरण कार्यालय में दर्ज है। 
रॉड्रिग्ज ने पुलिस को एक प्रति भी सौंपी जिसे उन्होंने ‘‘पुर्तगाल का एक सर्टिफिकेट’’ बताया जो उन्होंने पुर्तगाल में अधिकारियों से हासिल की। 
उन्होंने कहा कि विदेशी भारत में मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं करा सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्नांडीज ‘‘गैरकानूनी’’ रूप से देश में रह रहे हैं और संवैधानिक पदों पर बने हुए हैं। 
पुर्तगाल की नागरिकता होने के आरोपों को खारिज करते हुए फर्नांडीज ने कहा था, ‘‘मैं मूर्ख नहीं हूं कि पुर्तगाल का नागरिक होने के बावजूद चुनाव लडूंगा।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।