पीयूष गोयल ने चीन के वाणिज्य उप मंत्री वांग शौवेन से की मुलाकात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पीयूष गोयल ने चीन के वाणिज्य उप मंत्री वांग शौवेन से की मुलाकात

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को चीन के वाणिज्य उप मंत्री वांग शौवेन से

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को चीन के वाणिज्य उप मंत्री वांग शौवेन से मुलाकात की और सेवा क्षेत्र के व्यापार पर जोर दिया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं की यह मुलाकात यहां श्री गोयल के कार्यालय में हुई।
 

श्री शौवेन भारत आयें हैं और नयी दिल्ली में हैं। मुलाकात के दौरान श्री गोयल ने दोनों देशों के बीच व्यापार संतुलन बनाने पर जोर दिया और भारत की ओर से चीन में सेवा क्षेत्र का आयात बढ़ने को कहा। भारत और चीन के बीच व्यापार संतुलन एक बड़ मुद्दा है जिसे भारत लगातार चीन के समक्ष उठाता रहा है।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- महंगाई से जनता त्रस्त

चीन ने हाल ने हाल में ही कई भारतीय कृषि उत्पादों के लिए अपना बाजार खोला है। दोनों नेताओं ने भारत और चीन के द्विपक्षीय व्यापार पर विचार विमर्श किया तथा व्यापारिक संबंधों को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय कारोबार में कई देशों में लागू किये गये संरक्षणवादी उपायों पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार के अलावा क्षेत्रीय व्यापार की स्थिति पर भी बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।