पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था को लेकर लोकसभा में BJP और तृणमूल सदस्यों के बीच नोकझोंक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था को लेकर लोकसभा में BJP और तृणमूल सदस्यों के बीच नोकझोंक

लोकसभा में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों के बीच उस वक्त तीखी नोकझोंक देखने को मिली जब

लोकसभा में सत्तापक्ष और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों के बीच बुधवार को उस वक्त तीखी नोकझोंक देखने को मिली जब भाजपा सदस्य लॉकेट चटर्जी ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर होने का आरोप लगाया। सदन में शून्यकाल के दौरान लॉकेट ने कहा कि पश्चिम बंगाल में वोटबैंक की खातिर भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों की हत्याएं हो रही हैं। 
उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रदेश में अपराध करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। केंद्र को इस पर ठोस कदम उठाना चाहिए। उनके इस कथन पर तृणमूल कांग्रेस के सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और भाजपा सदस्य पर असत्य बोलने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों ओर से तीखी नोकझोंक हुई। 
मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद गुमान सिंह डामोर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से भाजपा के कार्यकर्ताओं का पुलिस द्वारा लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।