देश के कई हिस्‍सों में आज तेज आंधी-तूफान की संंभावना, 48 घंटों के अंदर केरल पहुंचेगा मानसून - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देश के कई हिस्‍सों में आज तेज आंधी-तूफान की संंभावना, 48 घंटों के अंदर केरल पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्‍ली और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के अधिकांश हिस्‍सों में

देश के कई शहरों में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। कड़कती धुप और तेज लू के कारण लोगों व जानवरों का बुरा हाल है। गर्मी के कारण देश के कई हिस्सें पानी की कमी और सूखा से प्रभावित है। मौसम विभाग की ओर से देश के कुछ हिस्‍सों में तेज आंधी-तूफान की संंभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्‍ली और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के अधिकांश हिस्‍सों में तेज आंधी और तूफान आ सकता है।
इस दौरान हवाओं की अधिकतम रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा हो सकती है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों के दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ पर गर्मी की गंभीर स्थिति होने की संभावना है। वहीं बुधवार को मध्य प्रदेश के नौगांव में 47.9 डिग्री का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
1559798411 monsoon1
मौसम विभाग के मुताबिक इससे भीषण गर्मी और सूर्य की तेज तपिश झेल रहे इन इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। वहीं मानसून की बात करें तो दिल्ली-NCR में मानसून के पहुंचने में 10 से 15 दिन तक की देरी हो सकती है। ‘आगामी 48 घंटों के अंदर मानसून के केरल तट से टकराने के आसार हैं। आम तौर पर दिल्ली-एनसीआर में जून के आखिरी सप्ताह तक मॉनसून पहुंचता है, लेकिन इस बार 10-15 दिन की और देरी से पहुंचेगा।’
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।