देश की जनता ने मोदी को दिया अपार जनसमर्थन : राजनाथ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देश की जनता ने मोदी को दिया अपार जनसमर्थन : राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि देश की जनता और लखनऊ के लोगों ने देश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि देश की जनता और लखनऊ के लोगों ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपार जनसमर्थन दिया है। 
सिंह ने कहा, ‘देश की जनता ने और लखनऊवासियों ने देश के प्रधानमंत्री को आपार जनसमर्थन दिया है। सपा-बसपा गठबंधन के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे, लेकिन प्रदेश की जनता ने उन्हें 40 प्रतिशत भी मत नहीं दिये और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 50 प्रतिशत से ज्यादा मत दिये हैं।’ 
उन्होंने कहा, ‘यह बहुत बड़ी बात है। पांच साल सरकार चलाने के बाद भी कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं थी। पहले से ज्यादा मत प्रतिशत और सांसद देश की जनता ने भाजपा को दिये है जो बहुत बड़ी बात है।’ 
भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित कार्यकर्ता अभिनन्दन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सिंह ने कहा, ‘लखनऊ की जनता ने हमें जो स्नेह दिया है, उसका मैं ताउम्र ऋणी रहूँगा। लखनऊ के कार्यकर्ताओं ने भी बहुत मेहनत की है। मैं आप सबका आभार धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। आज कुछ का सम्मान हुआ और आगे सबका सम्मान होगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।