Girl in a jacket

तेहरान में दूतावास भारतीयों की जल्द रिहाई पर काम कर रहा : जयशंकर

कार्यालय ने विदेश मंत्रालय को एक ट्वीट टैग किया था। मुख्यमंत्री ने इसमें तेल टैंकर में चार मलयाली

विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने सोमवार को कहा कि तेहरान में भारतीय दूतावास, स्टेना इम्पेरो तेल टैंकर पर सवार 18 भारतीय क्रू सदस्यों की रिहाई व स्वदेश वापसी के लिए ईरानी अधिकारियों के साथ ‘लगातार संपर्क’ में है। स्टेना इम्पेरो को ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने जब्त किया था। 
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन द्वारा जताई गई चिंता पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्वीट में जयशंकर ने कहा कि विदेश मंत्रालय भारतीय नाविकों की रिहाई के लिए काम कर रहा है। 
1563809222 screenshot 1
उन्होंने कहा, ‘मंत्रालय की टीम पहले से ही स्टेना इम्पेरो के 18 भारतीय क्रू सदस्यों की रिहाई व स्वदेश वापसी के लिए कार्य कर रही है। तेहरान में हमारा दूतावास इसे हल करने के लिए ईरानी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। हम आप को आगे के घटनाक्रम की जानकारी देते रहेंगे।’
केरल मुख्यमंत्री कार्यालय ने विदेश मंत्रालय को एक ट्वीट टैग किया था। मुख्यमंत्री ने इसमें तेल टैंकर में चार मलयाली लोगों के होने की बात कही थी।
 
केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि ईरान द्वारा जब्त ब्रिटिश टैंकर में क्रू के सदस्यों में चार मलयाली लोग हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केंद्र सरकार से संपर्क किया। उन्होंने विदेश मंत्री एस.जयशंकर को भी संदेश भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।