किसानों की आय दोगुना करने की भारत की योजना पर यूरोपीय संघ ने मांगी जानकारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

किसानों की आय दोगुना करने की भारत की योजना पर यूरोपीय संघ ने मांगी जानकारी

गोयल ने यह भी बताया कि जून 2019 में आयोजित डब्ल्यूटीओ कृषि समिति की बैठक में डब्ल्यूटीओ के

सरकार ने शुक्रवार को बताया कि यूरोपीय संघ विश्व व्यापार संगठन के माध्यम से यह जानकारी मांगी है कि भारत किस प्रकार किसानों की आय दोगुना करने और कृषि तथा ग्रामीण विकास पर 25 लाख करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बना रहा है। 
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा को शुक्रवार को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जून 2019 में आयोजित डब्ल्यूटीओ कृषि समिति की बैठक में यूरोपीय संघ ने किसानों की आय दोगुना करने की भारत की योजना तथा कृषि एवं ग्रामीण विकास पर 25 लाख करोड़ रुपये के व्यय के आवंटन के बारे में जानकारी मांगी थी। 
गोयल ने यह भी बताया कि जून 2019 में आयोजित डब्ल्यूटीओ कृषि समिति की बैठक में डब्ल्यूटीओ के नौ सदस्य देशों ने भारत की विभिन्न कृषि नीतियों पर 49 प्रश्न पेश किए थे। उन्होंने यह भी बताया कि ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया ओर ग्वाटेमाला ने भारत की गन्ना राजसहायता के खिलाफ विवाद आरंभ किए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।