कांग्रेस ने BJP पर न्यायपालिका का ‘राजनीतिकरण’ करने का लगाया आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस ने BJP पर न्यायपालिका का ‘राजनीतिकरण’ करने का लगाया आरोप

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एस. एन. शुक्ला को हटाने पर ‘‘कार्रवाई’’ नहीं करने और ए ए कुरैशी

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एस. एन. शुक्ला को हटाने पर ‘‘कार्रवाई’’ नहीं करने और ए ए कुरैशी को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने के कॉलेजियम की ‘‘अनुशंसा’’ की अनदेखी करने को लेकर कांग्रेस ने रविवार को भाजपा पर प्रहार किया और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल न्यायपालिका के ‘‘राजनीतिकरण’’ में संलिप्त है।
 
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी चुप हैं जबकि 18 महीने पहले उच्चतम न्यायालय ने न्यायमूर्ति एस एन शुक्ला पर महाभियोग चलाने की अनुशंसा की थी।
भाजपा सरकार द्वारा जानबूझकर कार्रवाई नहीं करने के पीछे की मंशा न्यायपालिका की निष्पक्षता को दूषित करना है।’’ 
उन्होंने आरोप लगाए, ‘‘न्यायमूर्ति शुक्ला पर महाभियोग चलाने के उच्चतम न्यायालय के बार- बार के आग्रह की उपेक्षा करना और न्यायमूर्ति ए ए कुरैशी को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की अनुशंसा की अनदेखी करना न्यायपालिका के राजनीतिकरण को दर्शाता है जिसका मंतव्य न्याय के मंदिर को रिमोट से कंट्रोल करना है।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।