कांग्रेस ने नरसिंहा राव की जयंती पर उन्हें याद किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस ने नरसिंहा राव की जयंती पर उन्हें याद किया

 कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंहा राव को उनकी 98वीं जयंती पर याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि देश के आर्थिक सुधारों में राव का बहुत बड़ा योगदान रहा है, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। 
कांग्रेस पार्टी ने राव को एक दूरदर्शी नेता बताया, जिन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रमुख आर्थिक परिवर्तनों की देखरेख की और लाइसेंस राज को खत्म किया। 
पार्टी ने कहा, ‘राष्ट्र के लिए उनका योगदान हमेशा हमारी स्मृति में अंकित रहेगा।’ राव 1991 से 1996 तक प्रधानमंत्री रहे। राव के कार्यकाल के दौरान मनमोहन सिंह वित्तमंत्री थे, जिन्होंने आर्थिक सुधारों की व्यापक पहल की थी। 
छह बार सांसद रहे राव का जन्म 28 जून, 1921 को हुआ था। 2004 में 83 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।