कांग्रेस नेता संजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राज्यसभा और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है तथा वह बुधवार को बीजेपी में शामिल होंगे। अमेठी राजघराने से ताल्लुक रखने वाले सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज के समय में देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। अगर देश उनके साथ है तो मैं भी उनके साथ हूं।’’
उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं और कल बीजेपी में शामिल होंगे। सूत्रों का कहना है कि राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। संजय सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी पत्र लिख कर अपना इस्ती़फा भेजा है।

इस्तीफा देने के बाद संजय ने कहा, कांग्रेस अभी भी अतीत में है, भविष्य से अनजान। आज देश पीएम मोदी के साथ है और अगर देश उनके साथ है, तो मैं उनके साथ हूं। मैं कल बीजेपी में शामिल हो जाऊंगा। मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, साथ ही राज्यसभा की अपनी सदस्यता भी ले ली है।
अंतिम संस्कार के लिए उन्नाव रेप पीड़िता के चाचा को मिली एक दिन की पेरोल
संजय सिंह असम से कांग्रेस के पार्टी के राज्यसभा सदस्य थे। वह इस लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।


















