कर्नाटक बाढ़ : मूसलाधार बारिश के कारण सड़क और रेल संपर्क हुआ प्रभावित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कर्नाटक बाढ़ : मूसलाधार बारिश के कारण सड़क और रेल संपर्क हुआ प्रभावित

कर्नाटक के कई हिस्सों में बुधवार को भी भयंकर बाढ़ की स्थिति बनी रही , जिसकी वजह से

कर्नाटक के कई हिस्सों में बुधवार को भी भयंकर बाढ़ की स्थिति बनी रही , जिसकी वजह से लगभग 26,000 लोगों को उनके घरों से निकाला गया और पिछले तीन दिनों में बारिश से संबंधित घटनाओं में पांच लोगों की जान जा चुकी है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। 
राज्य में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में बांधों और कर्नाटक में बैराजों और जलाशयों के जल द्वार खोले जाने से बाढ़ आ गई। राज्य में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सड़क और रेल संपर्क प्रभावित हुआ है। 
सूत्रों ने बताया कि बेलागावी और उत्तर कन्नड़ जिलों में दो-दो लोगों की जान गई है और शिवमोगा में एक व्यक्ति की मौत हुई है। इससे अब तक बारिश संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। 
अग्निशमन और आपातकालीन, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और सेना के कर्मियों सहित बचाव दल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालने में लगे हुए हैं। 
आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘बचाव दलों ने आज 25,794 लोगों को निकाला। बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।