कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने ‘गांव प्रवास’ कार्यक्रम किया शुरू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने ‘गांव प्रवास’ कार्यक्रम किया शुरू

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने लोगों से संपर्क के उद्देश्य के साथ शुक्रवार से अपने गांव

बेंगलुरू : कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने लोगों से संपर्क के उद्देश्य के साथ शुक्रवार से अपने गांव प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने यादगिरी जिले में 300 बिस्तर वाले अस्पताल और एक पशु चिकित्सालय के निर्माण की घोषणा की। 
ट्रेन के जरिये सुबह जिला मुख्यालय शहर यादिगरी पहुंचने के बाद कुमारस्वामी सड़क मार्ग से चंदरकी गांव पहुंचे। 
कुमारवामी ने अपने पसंदीदा ‘‘ग्राम वास्तव्य’’ या गांव प्रवास कार्यक्रम को फिर से शुरू किया है। इसका शुभारंभ उन्होंने 2006 में मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल में किया था। 
कुमारस्वामी जिस स्कूल भवन में रात में रुकेंगे उसे अच्छी तरह से सजाया गया है। 
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए, उन्होंने घोषणा की कि एक पशु चिकित्सालय यादगिरी जिले में स्थापित किया जाएगा और कहा कि शनिवार से काम शुरू हो जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 13 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।