अवैध प्रवासियों की वास्तविक संख्या का कोई सटीक ब्यौरा नहीं : नित्यानंद राय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अवैध प्रवासियों की वास्तविक संख्या का कोई सटीक ब्यौरा नहीं : नित्यानंद राय

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को कहा कि देश में रहने वाले अवैध प्रवासियों का

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को कहा कि देश में रहने वाले अवैध प्रवासियों का कोई सटीक आंकड़ा सरकार के पास नहीं है। राय ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कुछ अवैध प्रवासी अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे पर्वतीय हिस्सों, नदियों वाले इलाकों और दूसरे दुर्लभ क्षेत्रों से भारत में दाखिल होने में सफल हुए हैं। 

निपाह वायरस का प्रकोप सिर्फ केरल तक सीमित : हर्षवर्धन

मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इसका कोई सटीक आंकड़ा नहीं है कि देश में कितने अवैध प्रवासी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि अवैध प्रवासियों के कारण देश में आबादी और सामाजिक संरचना में कोई बदलाव नहीं हो। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।