अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री सोनोवाल के साथ बैठक की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री सोनोवाल के साथ बैठक की

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ एक बैठक की और

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ एक बैठक की और माना जाता है कि इसमें राज्य के मूल लोगों को संवैधानिक संरक्षण प्रदान करने की संभावनाओं के बारे में चर्चा की गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। 
यह बैठक असम में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ व्यापक विरोध के बीच हुई।
 
एक अधिकारी ने कहा कि माना जाता है कि केंद्रीय गृहमंत्री ने असम के मूल लोगों को 1985 के असम समझौते के अनुरूप संवैधानिक संरक्षण देने के बारे में चर्चा की। 
हालांकि, दो घंटे चली इस बैठक की विस्तृत जानकारी तत्काल ज्ञात नहीं हो सकी। इस बैठक में असम के वित्तमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी शामिल हुए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।