मई 2025 का महीना भारतीय सनातन धर्म में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों से भरा हुआ है। इस महीने का हर दिन किसी न किसी धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक है। 1 मई को विनायक चतुर्थी और मजदूर दिवस से शुरू होकर 29 मई को महाराणा प्रताप जयंती तक, यह महीना धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से परिपूर्ण है।
आगामी मास मई 2025 कुछ नई और उत्साहवर्धक सौगात ला रहा है। वैसे तो भारतीय सनातन धर्म में प्रत्येक दिन त्योहार का होता है। लोग धर्म के मार्ग पर चलते रहें और उनका जीवन हमेशा सत्कर्मों पर आधारित हो, इस तरह की सुचारू और तर्क सम्मत व्यवस्था हमारे पूर्व आचार्यों ने की है। इसके कारण ही प्रत्येक भारतीय तिथि में कुछ न कुछ मर्म निहित होता है। कोई भी निरर्थक और अर्थहीन नहीं है। यदि आप खोजेंगे तो निश्चित तौर पर हर दिन एक उत्सव का कारण मिल जायेगा। ऐसा शायद ही किसी धर्म या जीवन शैली में मिले। तभी तो मोहम्मद इकबाल ने लिखा है-
यूनान-ओ-मिस्र-ओ-रूमा, सब मिट गए जहाँ से।
अब तक मगर है बाक़ी, नाम-ओ-निशाँ हमारा।
तो हमारी संस्कृति इसलिए हजारों वर्षों से कायम है क्योंकि हमने अपनी जीवन शैली को अपनी संस्कृति में समावेश कर दिया है। किस दिन क्या करना है और क्या नहीं करना है जैसी सभी बातें हमें धर्म के अनुसार तय करनी होती है। इसके दूरगामी और व्यावहारिक लाभ यह है कि हम हमेशा सत्य पर आधारित जीवन को जीने के लिए सतत प्रयासरत रहते हैं। भारतीय जीवन शैली इसलिए भी वजूद में है क्योंकि प्रत्येक सुबह हमें अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक रखने के किए कोई न कोई वजह तैयार मिलती है।
मई 2025 मास के व्रत और त्योहार
1 मई 2025 – विनायक चतुर्थी। मजदूर दिवस।
2 मई 2025 – श्री आद्य शंकराचार्य जयंती। श्री रामानुजन जयंती। श्री सूरदास जयंती।
3 मई 2025 – गंगोत्पत्ति। गंगा सप्तमी।
5 मई 2025 – श्री जानकी नवमी। श्री बगलामुखी जयंती।
7 मई 2025 – रवि-पुष्य योग। टैगोर जयंती।
8 मई 2025 – मोहिनी एकादशी व्रत।
9 मई 2025 – प्रदोष व्रत।
11 मई 2025 – श्री नृसिंह चतुर्दशी।
12 मई 2025 – वैशाख पूर्णिमा व्रत। पीपल पूर्णिमा। बुद्ध पूर्णिमा। वैशाख स्नान पूर्ति।
14 मई 2025 – वृषभ संक्रान्ति। नारद जयंती।
16 मई 2025 – चतुर्थी व्रत।
23 मई 2025 – अपरा एकादशी व्रत।
24 मई 2025 – प्रदोष व्रत।
25 मई 2025 – मासिक शिवरात्रि।
26 मई 2025 – श्री वट सावित्री व्रत।
27 मई 2025 – ज्येष्ठ अमावस्या। शनि जयंती।
29 मई 2025 – महाराणा प्रताप जयंती।