मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
दैनिक रोजगार में वृद्धि के योग हैं। बिजनेस में नये अनुबंधों से भविष्य में लाभ के नये मार्ग खुलेंगे। समय आपके पक्ष का है अतः लाभ उठाने का प्रयास करने पर सफलता प्राप्त होगी
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
किसी पारिवारिक सदस्य या मित्र की धन से सहायता करनी पड़ सकती है। गोचर ग्रहों के आधार पर तो आज का दिन आपके लिए साधारण कहा जायेगा। अपच की शिकायत हो सकती है
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
कार्यों में विफल रहने से मन में अशांति बनी रहेगी। जैसा आपने सोच रखा है वैसा आज तो नहीं होगा। इसलिए जो चल रहा है उसी पर भरोसा रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
पारिवारिक मतभेदों के कारण मानसिक पीड़ा होगी। बेकार की बातों में नहीं उलझे। सरकारी या प्राइवेट नौकरी करने वालों को उच्चाधिकारियों का वरदहस्त प्राप्त होता रहेगा
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
व्यापारी वर्ग में जो शेयर आदि का काम करते हैं उन्हें शाम तक लाभ के सौदे मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। खान-पान में सावधानी रखने की जरुरत है
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
यात्रा में कष्ट की आशंका बनी रहेगी। बिजनेस संबंधी यात्रा को कल तक के लिए स्थगित रखा जाना चाहिए। असमंजस की स्थिति पैदा हो सकती है
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
सोचे गये कार्यों के पूर्ण होने की संभावना बहुत कम है। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। हालांकि प्रेम-प्रसंगों में मनमाफिक सफलता मिल सकती है
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
सोच गये कार्यों में प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। दान-पुण्य की तरफ रूझान से मानसिक शांति प्राप्त होगी। कारोबारी यात्रा से नये अनुबंध होने की संभावना बन सकती है
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
जो लोग अविवाहित हैं उन्हें शाम तक कोई खुशखबरी जरूर मिल सकती है। यदि बिजनेस संबंधी यात्रा करते हैं तो उससे लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
नौकरी पेशा लोगों को आज अतिरिक्त परिश्रम करना होगा लेकिन इसके बावजूद रिपोर्ट अच्छी नहीं जायेगी। धन के लिए एक से अधिक विकल्प रखने चाहिए
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
गोचर ग्रह आपके पक्ष के हैं, कम प्रयासों के बावजूद भी सफलता मिलने के चांस रहेंगे। नक्षत्र स्वामी आपके पक्ष का नहीं होने से एक बार निराशा का वातावरण बनेगा लेकिन शीघ्र ही आप उससे मुक्त हो जायेंगे
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
दिन कुल मिलाकर अच्छा व्यतीत होना चाहिए। नाते-रिश्तेदारों से मेलजोल बढ सकता है। लोग स्वयं की आगे बढ़कर आपकी सहायता करेंगे। समाज में आपके नजरिए को एक नया आयाम हासिल होगा