मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
वर्तमान में चल रहे व्यापार से तत्काल धन कमाने की इच्छा मत रखें। आमतौर पर चौथे स्थान का चन्द्रमा खर्च बढ़ाता है। घर परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
आज का दिन आपके लिए कुछ गुस्सा लेकर आ सकता है। जिसके कारण विचारों को परस्पर टकराना संभव है। सावधानी रखनी चाहिए। दोपहर बाद कुछ अशुभ समाचारों की प्राप्ति होगी
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
आज बनते काम बाधित हो सकते हैं लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। रचनात्मक और संवेदनशीलता के चलते आप कुछ मामलों में आपको हार का सामना करना पड़ सकता है
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
काम को लेकर कुछ तनाव में रहेंगे। आज आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। काफी हद तक समय आपके पक्ष का बना हुआ है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी परिश्रम से लाभ होगा। आज व्यवहार में आप काफी समझदारी भरे निर्णय ले सकते हैं
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। आज का दिन आप कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। आज भाग्य पर बहुत ज्यादा आशा नहीं रखें। क्योंकि आप मिश्रित फलप्रद दिन है। ज्यादा कोशिश की आवश्यकता है
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
दूसरों में मामलों में टांग अड़ाने से बचने का प्रयास करें। और अपने काम पर ध्यान दें। व्यर्थ की दखलंदाजी करने से बचें। आज कुछ नया करने की भी नहीं सोचें। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
आकस्मिक खर्चों के बढ़ने के योग हैं। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनको जरूर कुछ प्रोत्साहन मिल सकेगा। लोगों से आपके संपर्क बढ़ेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा व्यतीत होगा। धन की आवक बनी रहेगी। सोमवार को प्रातः मिठाई का दान करने से राशि को बल मिलेगा
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
आज बेहतर होगा कि हर मामले में सावधानी से काम लें। आज रूका हुआ पुराना धन प्राप्त होने की संभावना बन सकती है। व्यापार में इच्छित सफलता मिलने में बाधा है। अवसरों को प्राप्त करने के लिए सजग रहना चाहिए
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
आज कम दूरी की बिजनेस यात्रा से लाभ होगा। जीवन में नया करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। किन्तु आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। कारोबारी लोगों को कुछ हटके परिश्रम करना होगा
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
घूमने-फिरने पर व्यय अधिक हो सकता है, जिसको कम करने का प्रयास करना चाहिए। खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे और आज आप लोगों से अपना काम निकाल पाने में सफल हो सकेंगे
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
व्यापारिक दृष्टि से देखा जाए तो आपका पक्ष मजबूत है। जो लोग शेयर आदि का काम करते हैं उनको भी सायं तक लाभ के सौदे मिल सकते हैं। भाग्य का साथ होने से आप आशा से भी कुछ ज्यादा हासिल कर सकते हैं
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
आज कुछ नया करने का अवसर प्राप्त होगा। आज अविवाहितों के लिए सगाई-संबंधों के मामलों में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन अच्छा व्यतीत होना चाहिए। सायं तक बिजनेस में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है