आज का राशिफल (30 सितंबर) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (30 सितंबर)

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहत के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहत के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र पर अपने शत्रुओं से सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ बनाकर चलें। खानदानी प्रॉप्रर्टी किराए पर देने की सोच सकते हैं। किसी समारोह का आयोजन करने की सोच सकते हैं। प्रेम संबंधों में एक दूसरे को सम्मान दें। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- पर्पल।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। किसी काम के लिए बचाया गया पैसा खर्च हो सकता है। व्यवसाय को लेकर किसी सेलिब्रेटी को बुला सकते हैं। घर के लिए कोई खरीददारी कर सकते हैं। समाज में अपनी प्रतिष्ठा को लेकर सतर्क रहें। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- लाल।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। बजट बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र पर कोई भी काम करने से पहले अच्छा.बुरा सोच लें। परिवार के किसी छोटे सदस्य को लेकर चिंतिंत हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- भूरा।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) सेहत को लेकर व्यायाम करें। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक सुधार होगा। कार्यक्षेत्र पर प्रतियोगिता का सामाना करने में कामियाब होंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- नारंगी।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। फिजूलखर्च को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य की सफ लता से खुशी का माहौल होगा। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। किसी को देखते ही प्यार हो सकता है। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- गाढ़ा हरा।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करने की सोचेंगे। कोई लोन पास हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर किसी चीज को लेकर सीनियर्स आपसे नाराज हो सकते हैं। घर पर कामों में व्यस्त रहेंगे। किसी टूर पर जाकर एंजॉय करेंगे। समाज में लोगों से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- बेबी पिंक।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। खर्च करने की सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर चीजों को लेकर सतर्क रहें। परिवार के किसी सदस्य को मनाने में जीवनसाथी मदद करेगा। किसी प्रॉप्रर्टी के लिए किरायेदार मिलेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- फोरेस्ट ग्रीन।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) सेहत को लेकर खुद को परेशान ना करें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में खुद को स्थापित करने में कामियाब होंगे। परिवार के किसी मामले को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश करें। प्रॉप्रर्टी संबंधित कामों के लिए दिन अच्छा है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- इंडिगो। 
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) सेहत को लेकर जागरुक रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर किसी प्रतियोगिता में सफ ल होंगे। विदेश में पढ़ रहे परिवार के सदस्य को लेकर चिंतिंत होंगे। कहीं बाहर घूमने जाकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी चीज को लेकर दुविधा में पड़ सकते हैं। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- इलैक्ट्रिक ग्रे।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) सेहत को लेकर सजग रहेंगे। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकतता रहेगी। परिवार में तनाव कम करने के लिए गलतफ हमियां दूर करें। घर का सपना सच करने के लिए लोन खर्च ना करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- हल्का नीला। 
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) सेहत को लेकर दिन अच्छा है। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र पर चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।  परिवार में किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। किसी प्रॉप्रर्टी में किए निवेश से खुश नहीं होंगे। समाज में अपनी उपलब्धियों को लेकर सोचेंगे। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- सफेद।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की कोशिश करें। हॉस्पिटेलिटी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। घर के कामों को लेकर आपकी तारीफ  होगी। किसी प्रॉप्रर्टी की डील करने में कामियाब होंगे। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- क्रीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।