आज का राशिफल (20 सितंबर) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (20 सितंबर)

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) किसी पुरानी बीमारी में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) किसी पुरानी बीमारी में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए फिजूलखर्च कम करें। करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी शादी या समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। कोई नई प्रॉप्रर्टी खरीद सकते हैं। उच्च शिक्षा पा रहे छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- वॉयलेट।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) सेहत से संबंधित समस्याएं दूर होगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। व्यवसाय में लाभ होने के योग हैं। किसी परिवारिक समारोह में ना जाने से दुखी हो सकते हैं। मौसम के कारण किसी यात्रा में परेशानी हो सकती है। करियर के लिए समय अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- पीच।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में कोई सहयोगी आपकी मदद करेगा। परिवार के लोगों की सलाह से असहमत हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- बेबी पिंक। 
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) सेहतमंद रहने के लिए योग करें और ध्यान लगाएं। नया व्यापार शुरु करने से पहले बजट बनाकर प्लानिंग कर लें। वेतन में वृद्धि हो सकती है। किसी बड़े की सलाह को अनसुना कर सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ी कोई कानूनी लड़ाई हार सकते हैं। किसी को देखते ही प्यार हो सकता है। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- गोल्डन ब्राउन।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) सेहतमंद रहने के लिए ज़रूरी सावधानियां लें। कोई लोन आसानी से चुका पाएंगे। कुछ कारणों के चलते कार्यक्षेत्र पर समस्याएं हो सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। पढ़ाई में मेहनत की जरुरत है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- लाल। 
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। किसी खराब सामान का पैसा वापिस मिलेगा। रिक्रूमेंट एजेंट किसी जॉब के लिए सही कर्मचारी रख पाएंगे। यात्रा करते समय नक्शा अपने साथ लेकर चलें। कोई प्रॉप्रर्टी बुक कराने की सोच सकते हैं। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- बेबी पिंक।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। किसी लोन को चुकाने में समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर किसी सीनियर को मनाने में कामियाब होंगे। घर पर मेहमानों के आने से व्यस्त रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- हल्का हरा।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) सेहत में धीरे-धीरे सुधार होगा। धन कमाने के नए साधन खुलेंगे। किसी से किए गए वादे पूरा करना प्रोफेशन के लिए भारी पड़ सकता है। परिवार के लोग आपके विचार से सहमत होंगे। विदेश में छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अपने साथी के साथ मिलने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- मरुन।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) सेहत के लिए दिन अच्छा है। पैसों को लेकर कोई आपसे धोखा कर सकता है। करियर के लिए दिन अच्छा है। परिवार में किसी शादी समारोह में व्यस्त रहेंगे। किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों पर ध्यान दें। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- सफेद।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) सेहतमंद रहने के लिए घर का खाना खाएं। जल्दबाजी में कोई चीज खरीदने से बचें। कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की तारीफ  करेंगे। काफी सालों बाद रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- सफेद।  
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) सेहत में धीरे-धीरे सुधार होगा। किसी चीज में निवेश को लेकर उत्साहित रहेंगे।कार्यक्षेत्र पर छुट्टी या सैलरी को लेकर कोई बात ना करें। परिवार के लोगों के साथ मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। अकेले यात्रा करते समय अपने सामान का ध्यान रखें। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- वॉयलेट।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) व्यायाम का असर आपकी सेहत पर दिखेगा। पैसों को लेकर कंजूसी कर सकते हैं। करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार की किसी बात को लेकर तनाव में आ सकते हैं। आज के दिन प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई काम ना करें। किसी समारोह या शादी में शामिल हो सकते हैं। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- क्रीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।