आज का राशिफल (29 मई) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (29 मई)

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) स्वास्थ्य को लेकर चिंता न करें। अनावश्यक चीजों पर खर्च करने

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) स्वास्थ्य को लेकर चिंता न करें। अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से बचें। ऑफिस में किसी और का काम करना पड़ सकता है। परिवार में आपके विचार का स्वगत होगा। कुछ लोग विदेश यात्रा कर सकते हैं। प्रॉपर्टी का कोई विवाद जल्द सुलझेगा।  शुभ अंक- 4, शुभ रंग- स्काई ब्ल्यू।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) एक्सरसाइज करने से सेहत अच्छी रहेगी। कमाई के लिए नए रास्ते खुलेंगे। कुछ के लिए प्रमोशन का योग बन रहे हैं। परिवार में चल रही कलह को जल्द निपटाएं। कुछ लोग अपनी पसंदीदा जगह घूमने जा सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश से नुकसान हो सकता है। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- डार्क रेड।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) जंक फूड से परहेज करेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। पूर्व में किए निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में काम को अधूरा न छोड़े। समाज में कई लोगों के दिल जीत सकते हैं। कुछ लोग लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। घर के मालिक को अच्छे किरायेदार मिल सकते हैं। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- फॉरेस्ट ग्रीन।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) मौसमी बीमारियों से तबियत बिगड़ सकती है। मेहनत से आर्थिक स्थिति कंट्रोल में आएगी। अच्छे काम के लिए समाज में सम्मान हासिल करेंगे। दोस्तों के साथ सैर का प्लान कैंसल होगा। कुछ के लिए प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- इलेक्ट्रिक ग्रे।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) फिट रहने के लिए प्रयास जारी रखें। आर्थिक रूप से दिन लाभदायक साबित होगा। दिल की बात कहने से मुश्किल में पड़ सकते हैं। काम पूरा करने में मुश्किल होगी। ऑफिस टूर के बाद बीमार पड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामले में आज का दिन लक्की है। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- ऑलिव ग्रीन।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) खाने की चीजों में बदलाव लाने की जरूरत है। किसी और के व्यापार में निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नया काम सीखने से परहेज न करें। मनपसन्द जगह पर छुट्टी के लिए जा सकते हैं। प्रेमीजन के लिए हर दिन अच्छा नहीं हो सकता। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- लाल।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) बिगड़े हुए स्वास्थ्य से आप सुस्त रहेंगे। जितना कमाते हैं उतना ही खर्च करने से बचें। काम पर योजना बनाते वक्त सावधानी बरतें। परिवार में स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। हवाई जहाज की यात्रा कर सकते हैं। प्रॉपर्टी बिजनेस में तेजी आने की संभावना है। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- वायलेट।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। आपकी मेहनत से आर्थिक स्तर बेहतर हो रहा है। हर चीज को पाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी है। सहकर्मी के साथ यात्रा का आनंद लेंगे। नए फ्लैट की चाबी मिल सकती है। सहकर्मी के साथ रोमांस का चांस है।  शुभ अंक- 1, शुभ रंग- सफेद।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) जीवनशैली में बदलाव से सेहत में सुधार होगा। मुश्किल में आपका दोस्त काम आएगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नया शुरू होने को है। शिक्षा के क्षेत्र में आपकी उपलब्धि से परिजन खुश होंगे। प्यार के मामले में खुद को सातवें आसमान पर पाएंगे। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- चॉकलेट।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) जंक फूड से आप सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। दूसरों पर पैसा खर्च करने से पहले सोचें। कार्यक्षेत्र में आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। परिवार के सदस्य के लिए पैसा खर्च करना पड़ सकता है। कुछ लोगों के लिए विदेश यात्रा का योग है। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- लाइट पिंक।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) बचत के पैसों से फिजूलखर्ची न करें। ऑफिस के  मसले को आसानी से हल कर पाएंगे। माता-पिता को लेकर चिंतित रहेंगे। दुर्घटना से बचने के लिए सड़क पर सावधानी बरतें। रोमांस के मामले में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- डार्क ग्रीन।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) खुद को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रखें। पैसों के मामले में भाग्य आपके साथ है। ऑफिस में काम की वजह से आपकी प्रशंसा होगी। परिवार में कोई भी बात घूम फिरा कर न करें। दोस्तों के साथ ड्राइव पर जा सकते हैं। अपने लिए घर की तलाश जारी रखें।  शुभ अंक- 9, शुभ रंग- ब्रॉन्ज यलो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + nineteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।