आज का राशिफल (25 मई) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (25 मई)

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) अच्छा स्वास्थ्य मायने रखता है, उसका ध्यान दें। निवेश से लाभ

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) अच्छा स्वास्थ्य मायने रखता है, उसका ध्यान दें। निवेश से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घर में बदलाव लाना चाहते हैं तो सब्र करें। दोस्तों के साथ लंबे सफर का आनंद लेंगे। प्यार करते वक्त अपने अस्तित्व को न खोने दें। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- वायलेट।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) सेहत की तरफ ध्यान नहीं देने से समस्या होगी। आर्थिक रूप से दिन संतोषजनक रहेगा। कार्यक्षेत्र में दिन तनावमुक्त रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में चीजें आपके अनुकूल हैं। घूमने जाने का प्लान हिट रहेगा। अपने लिए सही संपत्ति का चुनाव करें। प्यार के मामले में अपने दिल की सुनें। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- पीला।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) स्वास्थ्य बिना किसी समस्या के परिपूर्ण रहेगा। व्यापार से मुनाफा पाएंगे, लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। कुछ समस्याएं कार्यक्षेत्र में परेशान कर सकती हैं। परिवार के सदस्य को दी गई सलाह रंग लाएगी। जिस यात्रा के लिए उत्सुक नहीं थे उसका आनंद लेंगे। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- बेबी पिंक।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) तनावमुक्त रहने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने खर्चों को लेकर सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में अपने विचारों पर काम कर सकते हैं। लोगों से मिलने के लिए घर पर मीटिंग रख सकते हैं। आपकी यात्रा कैंसल हो सकती है। संपत्ति में निवेश के लिए कोई दूसरा दिन चुने। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- लाल।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) काम और आराम के बीच संतुलन बनाएं रखें। घाटे के प्रोजेक्ट में पैसा लगाने से बचे। ऑफिस में नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी को दूर करें। शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। प्रॉपर्टी के लिए अच्छा खरीदार मिलेगा। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- डार्क ब्ल्यू।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) एक्सरसाइज करने से तन्दुरुस्त रहेंगे। सही कदम उठाने से आर्थिक संकट टल सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव लाने की जरूरत है। परिवार को लेकर कोई कठोर निर्णय ले सकते हैं। अकेले ही लंबी ड्राइव का आनंद ले सकते हैं।  शुभ अंक- 6, शुभ रंग- क्रीम।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) स्वास्थ्य को लेकर चिंता की जरूरत नहीं। आर्थिक तंगी से निकलने में वक्त लग सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए थोड़े समय रुक जाएं। आपकी तरह सोच रखने वाला पार्टनर मिल सकता है। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- सफेद।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) सेहत के मामले आप फिट हैं। किसी काम को लेकर दिनभर व्यस्त रहेंगे। ऑफिस में सीनियर्स का विश्वास हासिल करें। परिवार में बुजुर्ग के फैसले का सम्मान करें। यात्रा की कोई योजना है तो स्थगित कर दें। प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए दिन शुभ नही। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- पर्पल।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) जीवनशैली में बदलाव आपको स्वस्थ रखेगा। खर्चे कम करें और बचत की तरफ  ध्यान दें। अच्छी छवि से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेमी को धोखा देना और धोखे में रखना ठीक नहीं। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- ऑरेंज।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) खानपान पर काबू नहीं रखा तो बीमार पड़ सकते हैं। कुछ लोगों की सैलरी बढ़ने की संभावना है। सहकर्मियों का साथ अच्छा व्यवहार करें। घर के काम को लेकर व्यस्त रहेंगे। आज आपकी यात्रा कैंसल हो सकती है। खुद का घर खरीदने को लेकर चिंतित रहेंगे। शुभ अंक- 8, शुभ अंक- मरून।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) स्वास्थ्य को लेकर आपके प्रयास फलदायक रहेंगे। परिवार से आर्थिक मदद से मिलेगी। कार्यकुशलता के लिए आपकी तारीफ  होगी। फैमिली फंक्शन में प्रियजनों से मुलाकात होगी। मनपसंद जगह घूमने के लिए यात्रा करेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है। शुभ अंक- 1, शुभ अंक- गोल्डन ब्राउन।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) सितारों में आर्थिक समृद्धि के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में बढ़-चढ़ कर काम करेंगे। किसी करीबी के समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। काम से छुट्टी मिलने से यात्रा पर निकल सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा प्रोजेक्ट जल्द पूरा होगा। पूर्व प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- ओलिव ग्रीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।