मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20)
नियमित व्यायाम करने वाले फिटनेस से संतुष्ट रहेंगे। वित्तीय मामले में उचित मैनेजमेंट से सब ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र के कठिन स्थिति भी आपको हरा नहीं सकते। परिवार के बुजुर्ग की वजह से माहौल खुशहाल रहेगा। पढ़ाई के क्षेत्र में की गई मेहनत कामयाब रहने वाली है। शुभ अंक : 6,शुभ रंग : लाल
वृष (TAURUS) : (Apr 21-May 20)
लालच से बनाया गया इमेज ज्यादा देर नहीं टिकेगा। प्रोफेशन की जरूरत के हिसाब से कोई स्किल सीखेंगे। शेप में वापस आने के लिए जरूरी प्रयास शुरू करेंगे। आर्थिक स्तर पर स्थिरता आने की उम्मीद है,निश्चिंत रहें। धार्मिक प्रवृत्ति के लोग तीर्थ यात्रा का प्लान कर सकते हैं। शुभ अंक : 4, शुभ रंग : बैंगनी
मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21)
पुरानी स्वास्थ्य समस्या से जल्द छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्तर पर मजबूती आने के संकेत हैं,कमाई बढ़ेगी। डेडलाइन का तनाव टल जाएगा,वक्त मिल सकता है। पारिवारिक विवाद का बातचीत से हल निकाल लेंगे। वेकेशन पर जाने की संभावना है,बैग तैयार कर सकते हैं। शुभ अंक : 5, शुभ रंग : सी ग्रीन
कर्क (CANCER) : (Jun22-Jul 22)
वित्तीय स्तर पर चीजें बेहतर होने वाली है,धैर्य रखें। बिजनेस के क्षेत्र में किया गया प्रयोग सफल रहेगा। वजन कम करने के लिए जिम जाना शुरू कर सकते हैं। घरेलू समस्या को देखते हुए कोई बड़ा कदम उठाएंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। शुभ अंक : 18, शुभ रंग : मजेंटा
सिंह (LEO) : (Jul23-Aug23)
किसी बड़े मकसद के लिए सेविंग पर ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में आपके हुनर का डंका बजने वाला है। लंबे समय से बीमार लोगों को राहत मिल सकती है। आपके आइडिया को पूरे फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। कोई रिश्तेदार जरूरत के समय साथ खड़ा रहेगा। शुभ अंक : 4, शुभ रंग : बैंगनी
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23)
कुछ चीजों में कटौती कर आप ठीकठाक बचा लेंगे। डेडलाइन नजदीक आने के तनाव से राहत मिलेगी। फिटनेस और वजन से काफी संतुष्ट रहने वाले हैं। घर के किसी सदस्य की सलाह रास्ता दिखा सकता है। रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं,यादगार समय बीतेगा। शुभ अंक : 3, शुभ रंग : कॉफी
तुला (LIBRA) : (Sep 24-Oct 23)
मुश्किल समय में भी वित्तीय सेहत संभाल लेंगे। ऊर्जावान और फिट रहने वाले हैं,खुलकर जिएं। कार्यक्षेत्र में आलसीपन दिखाने से नुकसान होगा। परिवार में कोई आयोजन होने की उम्मीद है। पढ़ाई के क्षेत्र में मेहनत दुगुनी करने की जरुरत है। शुभ अंक : 17, शुभ रंग : गहरा फिरोजा
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22)
पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन से आत्मबल ऊंचा रहेगा। डांस और फन एक्टिविटी आपको फिट बनाए रखेगा। कई अलग अलग श्रोत से आमदनी होने की उम्मीद है। प्रोफेशनल क्षेत्र में बेहतरीन क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा,तसल्ली रखें। शुभ अंक : 8, शुभ रंग : मेटालिक ब्लू
धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21)
आप आर्थिक और शारीरिक रूप से सबल रहेंगे। जॉब की तलाश करने वालों को सफलता मिलेगी। सेहतमंद रहने के लिए जरूरी सुझाव पर ध्यान देंगे। लंबी यात्रा में कोई अड़चन नहीं होगी,बेफिक्र रहें। मकान मालिकों को रेंट से अच्छी कमाई होने वाली है। शुभ अंक : 9, शुभ रंग : पीला
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21)
प्रोफेशनल क्षेत्र में बड़ा ब्रेक मिलने वाला है। डाइट में बदलाव लाने से ऊर्जावान रहेंगे। शहर से बाहर घूमने जा सकते हैं,तैयार रहें। नए वेंचर से अपेक्षित आमदनी होने लगेगी। जिस प्रॉपर्टी पर आपकी नजर थी,खरीद लेंगे। शुभ अंक : 17, शुभ रंग : बैंगनी
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19)
दोस्त से मिला फिटनेस मंत्र चमत्कार कर सकता है। कमाई का शानदार जरिया खुलने वाला है,समृद्धि रहेगी। अपनी प्रतिभा और कौशल को बेवजह गंवाने वाले हैं। परिवार और दोस्तों के बीच अहमियत बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी सेल या परचेज का काम फायदेमंद रहेगा। शुभ अंक : 2, शुभ रंग : बैंगनी
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20)
बीमार लोगों की सेहत में तेजी से सुधार होने वाला है। प्रोफेशनल क्षेत्र में किसी गलती पर शर्मिंदा होना पड़ेगा। परिवार के साथ समय बिताना तनाव कम कर सकता है। दोस्तों के साथ आउटिंग का प्लान बनने वाला है,तैयार रहें। पढ़ाई के स्तर पर आ रही समस्या को निपटा सकते हैं। शुभ अंक : 15, शुभ रंग : रोजी ब्राउन