आज का राशिफल: जानें किन राशियों के लिए खास रहेगा दिन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल: जानें किन राशियों के लिए खास रहेगा दिन

राशिफल: आज किन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन

1

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

आज किसी के हस्तक्षेप से आपकी किसी समस्या निवारण होने की संभावना है। काफी दिनों से जो परेशानी चली आ रही है जिनका कुछ हद तक आज समाधान हो सकेगा। लेकिन आज आपको दूसरों के भरोसे नहीं रहना चाहिए। और स्थितियों को समझते हुए उनके निवारण करने की कोशिश करें तो लाभ में रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य से सहयोग मिल जाने से कार्य सिद्धि होगा।

10

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

आज राहु का नक्षत्र होने से काफी हद तक आपके लिए अच्छा दिन है। जितना प्रयास करेंगे उसकी तुलना में प्राप्तियां अधिक होंगी। इसलिए सुबह से ही अपने काम में लग जाएं। आने वाले दो दिन अच्छे व्यतीत होंगे। परिवार के साथ प्रसन्नता से दिन व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है। लेकिन आज दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से बचने का प्रयास उत्तम है।

4

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

जो लोग नौकरी पेशा हैं उनको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों से पुराने संपर्कों के कारण उनका वरदहस्त प्राप्त होता रहेगा। आपकी रिपोर्ट कार्ड में पॉजिटिव रिमार्क संभव है। जो लोग बिजनेस करते हैं वे आज कोई नया अनुबंध कर सकते हैं। आप जैसा चाहते हैं शायद पूरी तरह से वैसा तो नहीं हो लेकिन काफी कुछ अच्छा होगा।

3

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

आज यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो लाभ की संभावना बन सकती है। धार्मिक स्थान की यात्रा की चर्चा हो सकती है। अपनी बातों और व्यवहार से दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे। किसी पुराने परिचित से मुलाकात संभव है। पुरानी यादों में खो जाने का मन होगा। आपकी राशि से चौथे घर पर आया चन्द्रमा कुछ हद तक मेहनत के बाद ही प्रतिफल देता है।

2

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

आज किसी भी तरह से निश्चिंत मत रहें और अपने प्रयासों को बढ़ाएं क्योंकि आज सहज ही कुछ नहीं होगा। लोग आपको परेशान कर सकते हैं। हालांकि पीछे किये गये कार्यों का लाभ मिलेगा लेकिन इतना भी नहीं कि आप संतुष्ट हो सकें। इसलिए किसी पर आवश्यकता से ज्यादा विश्वास करने से हानि की आशंका बनी रहेगी।

7

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

खर्च की अधिकता रहेगी ही साथ स्वभाव और भाषा के कारण भी थोड़ी परेशानी दिखाई देती है। अपने काम पर ध्यान दें तो कुछ हद तक लाभ में रहेंगे। बिजनेस में गति कुछ सीमित रहेगी। लेकिन इसके बावजूद आप लाभ उठा पाने में सफल हो सकते हैं। नई योजनाओं पर आज बात होगी। जो लोग सरकार से जुड़े हुए हैं उनको उच्चाधिकारियों का वरदहस्त प्राप्त होगा।

12

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

जो लोग शेयर मार्केट का काम करते हैं उन्हें शाम से पहले ही अपने सौदे काट लेने चाहिए, अन्यथा नुकसान होने का भय रहेगा। हालांकि आज के ज्यादातर गोचर ग्रह आपके पक्ष के हैं जिसके कारण काफी हद तक आप समस्याओं को सामना कर पाने में सफल हो सकेंगे। आज बिजनेस में सहूलियत बनी रहेगी। समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। घर में लग्जरी आइटम की खरीद हो सकती है।

11

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

कहीं बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा। संतान के संबंध में खुशी देने वाला कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। सोचे गये कार्य समय पर पूरे हो सकते हैं। हालांकि बारहवें स्थान का चन्द्रमा आपको कुछ हद तक परेशानियां दे सकता है। लेकिन मित्र और परिचितों से सहयोग मिल सकेगा। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होनी संभव है।

8

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

आज आलस्य रह सकता है लेकिन चन्द्रमा की अच्छी स्थिति के कारण आशा के विपरीत काम होगा। स्वभाव की उग्रता से बचने का प्रयास करें। खाने-पीने की वस्तुओं से लाभ होगा। लेकिन पारिवारिक जीवन में कुछ मतभेद होने की आशंका है। स्वास्थ्य के मामले में ज्वर आदि की शिकायत रह सकती है। आकस्मिक घटनाओं से भयभीत रहेंगे।

9

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

आज शत्रु पक्ष आपसे हाथ मिलाने की कोशिश करेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपकी राशि से दसवां चन्द्रमा होने से पारिवारिक संबंधों में चल रही उलझने कुछ कम हो सकेगी। जीवन साथी से सामंजस्य बैठा पाने में भी सफलता मिल सकती है। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा व्यतीत होना चाहिए।

6

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

राशि से नवें स्थान का चन्द्रमा बहुत बुरा नहीं होता है। इसके साथ ही आज के नक्षत्र का स्वामी राहु होने से आज जरूर कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। आज कोई नया काम कर सकते हैं। इसके अलावा पुराना जो कुछ चल रहा है उसमें अवश्य लाभ होगा। दैनिक रोजगार में वृद्धि होगी। और समाज में आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी दिखाई देगी।

5

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

राशि से आठवें घर में चन्द्रमा होने से आकस्मिक लाभ की संभावना बनेगी। लेकिन यात्रा आदि से बचना चाहिए। यात्रा में परेशानी और चोट-मोच का भय हो सकता है। स्त्री पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। अपने परिश्रम से भाग्य वृद्धि होगी। लेकिन सुख-सुविधाओं की कमी भी महसूस होगी। सरकारी कर्मचारियों को स्थानान्तरण आदि का भय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।