आज का राशिफल (28 जून) - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज का राशिफल (28 जून)

सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। किसी वाहन की खरीददारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर काम की

मेष (ARIES) (21 मार्च  से 20 अप्रैल) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। किसी वाहन की खरीददारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकतता रहेगी। किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। शुभ अंक-15, शुभ रंग-रोजी ब्राउन। 

वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई )  सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपकी तारीफ  करेंगे। परिवार के मतभेद दूर करने में कामियाब होंगे। वाहन या मकान की खरीददारी में समस्या आ सकती है। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। साथी के साथ दिन बिताएंगे। शुभ अंक-11, शुभ रंग-आसमानी।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून )  कार्यक्षेत्र पर अपना काम दूसरों के साथ शेयर करेंगे। अपने खर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर दिन थोड़ा कठिन रहेगा। घर परिवार के लिए कुछ प्लान कर सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। रोमांस के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक-7, शुभ रंग-नारंगी।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई ) सेहत में सुधार होगा। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सीनियर्स आपके काम पर नजर रखेंगे। परिवार के मामलों को संभलाने में कामियाब होंगे। उपहार में कोई प्रॉप्रर्टी मिल सकती है। पढ़ाई में ट्यूशन या कोचिंग की मदद लेना अच्छा रहेगा। शुभ अंक-2, शुभ रंग-ऑलिव ग्रीन।
सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त )  सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरेगी। कार्यक्षेत्र पर चुपचाप काम करते रहें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। घर बनाने का सपना जल्दी ही पूरा होगा। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा है। साथी के साथ समय बिताएंगे। शुभ अंक-7, शुभ रंग-नारंगी।
कन्या (VIRGO) (23  अगस्त से 22 सितंबर )  सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। कार्यक्षेत्र पर अधिक व्यस्त रहेंगे। यात्रा पर जाना लाभदायक साबित होगा। किसी चीज की प्राप्ति से बहुत खुशी महसूस होगी। पढ़ाई में किसी की मदद लेना फायदेमंद रहेगा। शुभ अंक-2, शुभ रंग-पीच। 
तुला (LIBRA) ( 23 सितंबर से 23 अक्तूबर )  सेहत को लेकर ज्यादा ना सोचें। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। काम से थोड़ा ब्रेक लेना फायदेमंद साबित होगा। छुट्टी पर जाना लाभदायक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए मन लगाकर पढ़ें। कोई आपकी दोस्ती को अस्वीकार कर सकता है। शुभ अंक-11, शुभ रंग-बैंगनी।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर ) लंबे समय से चली आ रही बीमारी में सुधार होगा। मंहगे सामान की खरीदारी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकती है। नौकरी की तलाश करते रहें। परिवार के मतभेदों दूर करने के लिए कूटनीतिक रास्ता अपनाएं। आज के दिन प्रॉप्रटी से जुड़ा कोई काम ना करें।  शुभ अंक-9, शुभ रंग-मरुन।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर )  बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। आर्थिक मामलों को आमने-सामने बैठकर सुलझाने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर अलग काम करने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ झगड़े की स्थिति को संभाल लेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा धैर्य रखें। शुभ अंक-18, शुभ रंग-पीला।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी )  मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। धन का उपयोग सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र पर नए मौके मिल सकते हैं। अकेले कहीं भी यात्रा पर जाने से बचें। प्रॉप्रर्टी से जुड़े कागजी काम पूरे होंगे। पढ़ाई के लिए दिन ठीक रहेगा। रोमांस के लिए वक्त अभी सही नहीं है। शुभ अंक-5, शुभ रंग-ब्लूइश ग्रीन।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी ) सेहत को लेकर नियमित व्यायाम करते रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र पर दिन थोड़ा कठिन रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा महसूस करेंगे। घर या फ्लैट की खरीददारी कर सकते हैं। अपने साथी की सलाह को ध्यान से सुनें। शुभ अंक-17, शुभ रंग-लेमन।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च )  सेहतमंद रहने के लिए के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए फालतू खर्चों से बचें। करियर में अच्छा करने का समय है। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों में दिक्कत आ सकती है। शुभ रंग-9, शुभ अंक-मरुन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 16 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।